Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 11 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 11 May 2025 1:18 PM IST
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने सशस्त्र बलों को बधाई
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक नेबीते दिन शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा का स्वागत करते हुए, आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख की सराहना करता हूँ। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों और आतंकवाद को समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में शानदार काम किया है। हमारे सशस्त्र बलों को बधाई।
- 11 May 2025 1:01 PM IST
कांग्रेस की मांग, भारत-पाकिस्तान स्थिति पर चर्चा को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए
कांग्रेस ने रविवार को मांग की कि पहलगाम घटना, ऑपरेशन सिंदूर और भारत एवं पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार की गोलेबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति पर विस्तृत चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक तथा संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किए कि क्या नई दिल्ली ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए दरवाजे खोले हैं और क्या पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक माध्यम खोले गए हैं।
- 11 May 2025 12:42 PM IST
सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में शोध और वैज्ञानिक सुविधाओं की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
केंद्रीय साइंस एवं टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर देश भर में टेक्निकल और साइंटिफिक इंस्टॉलेशन की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिक और तकनीकी विभागों के प्रमुखों के साथ एक हाईलेवल जॉइंट मीटिंग बुलाई थी। जिसका मुख्य फोकस विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर, पंजाब, लद्दाख और भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में शोध और वैज्ञानिक सुविधाओं की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा पर था।
- 11 May 2025 12:17 PM IST
50 से अधिक मुस्लिम देशों में से तुर्किये और अजरबैजान ने पड़ाेसी मुल्क पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया
दुनिया में कई मुस्लिम देश है, लेकिन भारत -पाकिस्तान तनाब के बीच तुर्किये और अजरबैजान का पड़ाेसी मुल्क पाकिस्तान को खुलकर समर्थन हासिल था, जबकि अधिकतर मुस्लिम देशों ने पाकिस्तान से दूरी बनाए रखी। अबकी बार मुस्लिम देशों का रुख भारत-पाकिस्तान तनाव को धर्म के चश्मे से देखने के बजाय कूटनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण पर फोकस रहा है।
- 11 May 2025 12:02 PM IST
केंद्र सरकार ने सीमा से सटे इलाकों में मौजूद टेक्निकल और साइंटिफिक इंस्टॉलेशन की सुरक्षा को अपग्रेड करने का निर्णय लिया
भारत -पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद केंद्र सरकार ने सीमा से सटे इलाकों में मौजूद टेक्निकल और साइंटिफिक इंस्टॉलेशन की सुरक्षा को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सीमावार्ती इलाकों में जम्मू और कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात के उत्तर-पश्चिम हिस्से शामिल है। इसके अतिरिक्त श्रीनगर और लेह में महत्वपूर्ण आईएमडी इंस्टॉलेशन की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा बढ़ाने का फैसला केंद्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
- 11 May 2025 11:51 AM IST
शरीफ ने यूएस,सऊदी अरब, यूएई, तुर्की और कतर को भी धन्यवाद किया
सीजफायर के लिए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने चीन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और खाड़ी देशों का आभार व्यक्त किया। पाक पीएम शहबाज बोले- मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जिन्होंने सीजफायर के लिए अहम भूमिका अदा की। शहबाज ने साथ ही सऊदी अरब, यूएई, तुर्की और कतर को भी धन्यवाद किया।
- 11 May 2025 11:49 AM IST
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने चीन को अपना पुराना भरोसेमंद मित्र कहा
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने चीन को अपना पुराना भरोसेमंद मित्र कहा, शहबाज शरीफ ने बीते दिन अपने देश को संबोधित करते हुए कहा उनका यह भाषण चीन के जिक्र किए बिना अधूरा है। पाक पीएम ने सीजफायर के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आभार व्यक्त करते हुए कहा बीते पांच दशक के अधिक समय से चीन हमारे साथ हर संकट में साथ खड़ा है।
- 11 May 2025 11:15 AM IST
भारतीय सेना ने अपने अभियानों में असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया गजेंद्र सिंह शेखावत
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम ऐलान के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को सीमावर्ती जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साहस और शौर्य को सलाम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने अभियानों में असाधारण साहस और वीरता का परिचय दिया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जिस तरह के हालात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने थे, उसके बावजूद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवाद को खत्म करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। हमारी सेना ने पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने अपनी प्रामाणिकता को विश्व के पटल पर सिद्ध किया है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत बुरी तरह से डैमेज किया है।
- 11 May 2025 10:32 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने की संघर्ष विराम के लिए भारत-पाक की सराहना, कहा- साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे का हल निकालेंगे
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को दोनों देशों ने संघर्षविराम की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यूएस ने इस संघर्षविराम में मध्यस्थता की भूमिका निभाई। ट्रंप ने संघर्ष विराम के लिए अपने 'ट्रुथ सोशल' पर दोनों देशों के नेतृत्व की बुद्धिमता और दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं भारत और पाकिस्तान की मजबूत और समझदार नेतृत्व की बहुत सराहना करता हूं, जिन्होंने समय रहते अपनी बुद्धि और धैर्य से यह समझ लिया कि अब और लड़ाई को रोकना जरूरी है। क्योंकि, युद्ध से विनाशकारी परिणाम मिल सकते थे। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपके इस साहसी फैसले से आपका नाम और सम्मान बढ़ा है।"
- 11 May 2025 10:09 AM IST
'जीत ऐसी ही दिखती है', रावलपिंडी से लेकर जैकोबाबाद तक ग्यारह एयरबेस 90 मिनट में हुए तबाह
'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलता के नए सोपान तक पहुंचाने का काम भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ। एक दो नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 11 एयरबेस को महज 90 मिनट में तबाह-ओ-बर्बाद कर दिया गया। ये सब कुछ बेहद सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। भारत की दहाड़ दुनिया ने सुनी। बड़ी सहजता, बुद्धिमता और चपलता से सेना ने जो किया उसे भाजपा ने सैल्यूट किया है।
Created On :   11 May 2025 12:00 AM IST