Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 12 July 2025 3:11 PM IST
आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग कंफर्म किया रिश्ता? यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक कर लिया
बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी घटनाओं में बालू माफिया, शराब माफिया, और जमीन माफिया के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इसमें राजद के अधिकतर लोग संलिप्त हैं।
- 12 July 2025 3:01 PM IST
राजस्थान चूरू में क्रैश हुए जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स बरामद
राजस्थान के चूरू जिले में 9 जुलाई (बुधवार) को क्रैश हुए भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स आखिरकार बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद से लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है। यह जगुआर फाइटर जेट चूरू जिले के भानुदा और सिकराली रोही गांवों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान हादसे के बाद से ही वायु सेना ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा था, जिसमें दिल्ली, गुजरात और सूरतगढ़ एयरबेस की टीमें जुटी थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और वायुसेना की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंची थीं और कोम्बिंग सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। टीम ने जेट के आगे-पीछे के रूट पर बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया और ब्लैक बॉक्स तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।
- 12 July 2025 2:55 PM IST
जगह-जगह खोदे गड्ढे पर नाली से नहीं किया कनेक्ट, लोगों की आफत
बारिश में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम क्या कर रहा है। इसकी बानगी त्रिपुरी वार्ड के शास्त्री नगर में देखी जा सकती है। यहां पर बारिश के पानी की निकासी हेतु नाली बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए लेकिन गड्ढों का नाली से मिलान नहीं कराया।
- 12 July 2025 2:46 PM IST
जंगल महकमे के अफसरों की गलती 27 साल बाद पड़ी भारी
जंगल महकमे (फॉरेस्ट) के अफसरों की 27 साल पुरानी गलती का खामियाजा शुक्रवार को विभाग पर भारी पड़ी। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर रिसीवर एड्वोकेट अनुज सिंह की उपस्थिति में बालाघाट के सीसीएफ तथा डीएफओ (साउथ) कार्यालय शुक्रवार को अटैच कर लिए गए।
- 12 July 2025 2:35 PM IST
अलर्ट..डेंगू के मच्छरों के लिए वातावरण अनुकूल, साफ पानी में पनप रहे एडीज मच्छरों के लार्वा
डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के लिए बारिश का मौसम अनुकूल माना जाता है। दरअसल घरों की छत या आसपास रखे कंटेनर, पुराने टायर, टूटे बर्तन, गमले, खाली पड़ी बोतल और बािल्टयों में जमा बािरश के साफ पानी में एडीज मच्छर के लार्वा पनपते है, जो लोगों को अपना शिकार बनाते है।
- 12 July 2025 2:25 PM IST
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को उम्र कैद
जुन्नारदेव के भूताह छाबड़ी में 26 अगस्त 2024 को कुएं में महिला का शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विकास आरसे के महिला से प्रेम संबंध थे। शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर उसकी हत्या कर दी।
- 12 July 2025 2:15 PM IST
चित्रकूट में मंदाकिनी में छलांग लगाने के बाद युवक लापता
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में छलांग लगाने के बाद डूबा 48 वर्षीय मनोज कुमार फिलहाल लापता है। मनोज की तलाश में एसडीआरएफ ने गोताखोर उतारे, रेस्क्यू लगभग 8 घंटे चला।
- 12 July 2025 2:05 PM IST
नायब तहसीलदार के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोपी इटारसी से गिरफ्तार
रामनगर पुलिस ने नायब तहसीलदार के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश में मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी रावेन्द्र बैस उर्फ नेपाली पिता रामयश बैस 40 साल निवासी मझटोलवा को साइबर सेल की टीम की मदद से इटारसी के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
- 12 July 2025 1:55 PM IST
गले में चाकू घोपकर युवक ने की दोस्त की हत्या
मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत बिगौड़ी गांव में आरोपी शाहिल खान पिता पंजाब खान 30 वर्ष निवासी बंदरखा ने अपने बचपन के दोस्त शिवनारायण उर्फ दोष तिवारी पिता स्वर्गीय कृष्णपाल तिवारी 30 वर्ष निवासी बिगौड़ी की हत्या कर दी।
- 12 July 2025 1:45 PM IST
राइस मिलों की नहीं हुई विभागीय जांच, पड़ोसी जिले में गड़बड़ी उजागर
जिले में समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी के बाद उसकी मिलिंग को लेकर विभागीय कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। जबकि पड़ोसी जिले जबलपुर में बड़ी कार्रवाई हो चुकी है।
Created On :   12 July 2025 8:00 AM IST