Breaking News: आज की बड़ी खबरें13 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2025 11:46 PM IST
13 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
2025-08-13 02:30:22
- 13 Aug 2025 8:14 AM IST
महाराष्ट्र पूर्व विधायक बच्चू कडू को अधिकारी पर हमला करने के मामले में 3 महीने की कैद
प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबाराव उर्फ बच्चू कडू को सात साल पुराने एक मामले में बड़ा झटका लगा है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने उन्हें एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने के मामले में तीन महीने की कैद और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
- 13 Aug 2025 8:05 AM IST
सवाल चुनाव आयोग से तो जवाब भाजपा क्यों देती है अंबादास दानवे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोप और 'वोट चोरी' को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने राहुल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से सवाल करने पर भाजपा जवाब क्यों देती है।
Created On :   13 Aug 2025 8:00 AM IST
Next Story