Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 13 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
13 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 13 July 2025 11:25 AM IST

    कानूनी क्षेत्र में जाना-माना नाम उज्जवल निकम

    उज्जवल देवराव निकम कानूनी क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। निकम ने मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में सरकार का पक्ष रखा था। मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में निकम ने सरकारी वकील के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। इसके अलावा निकम को बीजेपी ने 2024 के आम चुनावों में मुंबई उत्तर मध्य संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया था।

  • 13 July 2025 11:17 AM IST

    जाना था लाहौर से कराची पहुंच गया सऊदी अरब के जेद्दा

    पाकिस्तान का एक युवक गलती से सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया। दरअसल युवक को लाहौर से जाना था कराची और पहुंच गया सऊदी अरब। जब युवक को पता चला कि वह सऊदी अरब पहुंच गया है. तब वह भौंचक्क रह गया। 

  • 13 July 2025 10:58 AM IST

    पूर्व विदेश सचिव रहे हर्षवर्धन श्रृंगला

    हर्षवर्धन श्रृंगला अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत रहे हैं। पूर्व विदेश सचिव रहे हैं। उन्होंने पूर्व में संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत का पद भी संभाला है। उन्होंने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में भी काम किया।

  • 13 July 2025 10:50 AM IST

    गार्गी कॉलेज में इतिहास की पूर्व सह प्राध्यापक मीनाक्षी जैन

    डॉ. मीनाक्षी जैन प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर रही हैं।

  • 13 July 2025 10:40 AM IST

    राजनीतिक हिंसा के शिकार सदानंदन मास्टर, राज्यसभा के लिए मनोनीत सदस्य

    सदानंदन मास्टर केरल के भाजपा सदस्य हैं। वे पूर्व में शिक्षक रहे हैं। भाजपा ने उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट बनाया था। आपको बता दें 25 जनवरी, 1994 में राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए सदानंदन के उनके पैतृक गांव पेरिंचरी के पास माकपा कार्यकर्ताओं ने उनके दोनों पैर काट दिए थे

  • 13 July 2025 10:24 AM IST

    TVK कार्यकर्ताओं का बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन

     तमिलनाडु के चेन्नई में हिरासत में मौत के शिकार अजीत कुमार के लिए न्याय की मांग को लेकर TVK कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए

  • 13 July 2025 10:11 AM IST

    आज से 19 तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर मप्र, सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी विदेश यात्रा पर कहा  हम सभी अपने राज्य की बेहतरी के लिए सभी क्षेत्रों में समान रूप से मेहनत कर रहे हैं।  देश भर में समान रूप से हमने निवेशकों का जो यज्ञ चलाया हुआ है, हमें उसका बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। इसी साल विदेश की यात्रा के लिए मैं आज से 19 तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहने वाला हूं। हम वहां भी अपने विदेशी निवेशकों को जो अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें मध्य प्रदेश की संभावनाओं से परिचित कराएंगे

  • 13 July 2025 10:09 AM IST

    कैथल में हाफ मैराथन का आयोजन, सीएम सैनी ने दी बधाई

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा आज कैथल में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। कैथल के कई हजार लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया है। मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं... हमारे युवा स्वस्थ हों ताकि समाज और राष्ट्र स्वस्थ हो। जब राष्ट्र स्वस्थ होगा तो प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा होगा। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा

  • 13 July 2025 9:46 AM IST

    6 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं के बारे में DCP क्राइम कमलेश दीक्षित ने दी जानकारी

    6 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं के बारे में DCP क्राइम कमलेश दीक्षित ने कहा, "शमसुद्दीन ने इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर पढ़ाने आई रुबीना नाम की महिला उनकी 6 साल की बेटी आयशा को अपने साथ ले गई और उसकी हत्या कर दी। इसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर रुबीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।"

  • 13 July 2025 9:12 AM IST

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने दी एक्सीओम की वापसी को लेकर जानकारी

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "अपडेट: एक्सीओम अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन: अब तक, अनडॉकिंग कल, 14 जुलाई को शाम 4:30 बजे IST के लिए निर्धारित किया गया है। पृथ्वी पर वापस आगमन। स्प्लैशडाउन 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे IST के लिए निर्धारित है। इन समयों में लगभग 1 घंटे का मार्जिन विंडो है। आगे की अपडेट, यदि कोई हो, तो तदनुसार साझा की जाएगी।"

Created On :   13 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story