Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Jun 2025 11:46 PM IST
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली
महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
- 13 Jun 2025 11:34 PM IST
हमारी (राज्य) सरकार ने एक साल पूरा किया- ओडिशा सीएम मोहन चरण मांझी
कटक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "हमारी (राज्य) सरकार ने एक साल पूरा किया और इस अवसर पर हमने महिला सशक्तिकरण के लिए 'महिला समावेश' किया। सुभद्रा योजना हमारे राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। आज कटक में 97% लखपति दीदी हैं। विज़न डॉक्यूमेंट '36 फॉर 36' के अनुसार, राज्य निश्चित रूप से विकसित और समृद्ध होगा। "
- 13 Jun 2025 11:15 PM IST
ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन
इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र और तेहरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर स्थिति की जानकारी दी।
- 13 Jun 2025 10:47 PM IST
सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में PWD की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में PWD की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- 13 Jun 2025 10:34 PM IST
सूरत में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर सूरत में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 13 Jun 2025 9:21 PM IST
अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी गुजरात के पूर्व मुख्यंमत्री विजय रूपाणी के आवास से रवाना हुए
गांधीनगर में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी गुजरात के पूर्व मुख्यंमत्री विजय रूपाणी के आवास से रवाना हुए, जिनकी कल अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
- 13 Jun 2025 9:07 PM IST
अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी गुजरात के पूर्व मुख्यंमत्री विजय रूपाणी के आवास पर पहुंचे
गांधीनगर में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी गुजरात के पूर्व मुख्यंमत्री विजय रूपाणी के आवास पर पहुंचे, जिनकी कल अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
- 13 Jun 2025 8:58 PM IST
नदी जोड़ो अभियान के तहत हमने सिंचाई की व्यवस्था की- मुख्यमंत्री मोहन यादव
ग्रीष्मकालीन फसलों मूंग और उड़द के पंजीकरण पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "नदी जोड़ो अभियान के तहत हमने सिंचाई की व्यवस्था की है। उन्नत प्रकार के बीज और यंत्रों के लिए हम लगातार कृषि मेले लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीद के लिए भी राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया है। इस संबंध में कृषि मंत्री से बात हो चुकी है। 19 जून से मध्य प्रदेश सरकार किसानों की उड़द और मूंग के पंजीयन की तारीख की घोषणा कर रही है। हमारे सभी किसान भाइयों बहनों से निवेदन करता हूं कि जिन-जिन ने अपनी फसल लगाई है वे संबंधित उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन की तैयारी करें।"
- 13 Jun 2025 8:47 PM IST
धर्मशाला शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई।
- 13 Jun 2025 8:36 PM IST
मुंबई से दिल्ली आते हुए मैं भी डरा हुआ था - रामदास आठवले
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रामदास आठवले ने कहा, "अहमदाबाद में बेहद भयानक विमान हादसा हुआ। यह घटना मन को कष्ट देने वाली है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे, जिनका निधन हो गया। मैं इस घटना पर ज्यादा नहीं बोलना चाहूंगा। बस इतना चाहता हूं कि इसकी जांच हो और जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई हो। दुबारा ऐसी घटना न घटे इसके लिए एयर इंडिया को नियमावली बनानी चाहिए और इसे पालन करवाया जाना चाहिए।"
Created On :   13 Jun 2025 8:00 AM IST