Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 13 Oct 2025 1:37 PM IST
पुलिस के हत्थे चढ़ा नशीले सिरप का सप्लायर
मैहर जिले की अमरपाटन थाना पुलिस ने मेडिकल नशे के सप्लायर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि बीते 1 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर अमरपाटन कस्बे में रोजी खान नामक युवती को 100 शीशी नशीले कफ-सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था।
- 13 Oct 2025 1:26 PM IST
स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर
मैहर नगर में रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बाबा-नाती घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुशवाहा रविवार शाम को स्कूटी पर अपने नाती को लेकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे वीरेन्द्र और उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 13 Oct 2025 1:17 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 13-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.68 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 12 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत की गिरावट है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 13 Oct 2025 1:07 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 13-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.33 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 12 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत की गिरावट है।
- 13 Oct 2025 12:57 PM IST
मिशन शक्ति के तहत कनिष्का राजपूत को एक दिन के लिए जिलाधिकारी किया गया नियुक्त
मिशन शक्ति के तहत कनिष्का राजपूत को एक दिन के लिए ज़िलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मैनपुरी ज़िलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया, "कनिष्का राजपूत ने 2025 में CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा में ज़िले में सर्वाधिक नंबर प्राप्त किए। इन्हें एक दिन के लिए ज़िलाधिकारी बनाया गया है ताकि ये जनपद के लोगों की समस्याओं से अवगत हो सकें। इन्हें जनपद में अधिकारियों के काम और समस्याओं के बारे में भी जानने को मिलेगा।"
- 13 Oct 2025 12:24 PM IST
युगांडा पहुंचेंगे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 19वें सत्र में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की है कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह युगांडा पहुंचेंगे। इससे पहले वह मिस्र में आयोजित हो रहे गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। गाजा पीस समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह मिस्र पहुंचे हैं। युगांडा में वह कंपाला में 15-16 अक्टूबर को होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 19वें मध्यावधि मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
- 13 Oct 2025 12:00 PM IST
जम्मू कश्मीर में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तीन उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
भाजपा नेता राकेश महाजन ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "मैं अपने नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं, मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को ये ज़िम्मेदारी दी गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम तीनों सीटें जीतेंगे। आज नामांकन है, उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हम जरूर जीतेंगे।
- 13 Oct 2025 11:42 AM IST
नीति, नेतृत्व और नीयत सही हो, तो फैसले सही समय पर होते हैं-नितिन
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "हम हमेशा से कहते आए हैं कि अगर नीति, नेतृत्व और नीयत सही हो, तो फैसले सही समय पर होते हैं।
- 13 Oct 2025 11:35 AM IST
IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत का मामला, नायब सिंह सैनी सरकार में न्याय ज़रूर मिलेगा और दोषियों को सज़ा मिलेगी-कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले पर कहा हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। जो हुआ वह बेहद दुखद है। नायब सिंह सैनी सरकार में न्याय ज़रूर मिलेगा और दोषियों को सज़ा मिलेगी। SIT जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई और सज़ा होगी।
- 13 Oct 2025 11:21 AM IST
न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का सुप्रीम आदेश
न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने इस त्रासदी की निष्पक्ष जांच और CBI जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का भी आदेश दिया है।
Created On :   13 Oct 2025 8:03 AM IST












