Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 Aug 2025 4:35 PM IST
यूपी की खेती ने 8 साल में रचा इतिहास, गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादन सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में 'विजन 2047' डॉक्यूमेंट्स पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में कृषि क्षेत्र में ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो आजादी के बाद से 2017 तक की धीमी रफ्तार को पीछे छोड़ते हैं। अधूरी पड़ी योजनाओं को तेजी से पूरा किया गया और किसानों को आधुनिक तकनीक, सिंचाई और सीधी वित्तीय सहायता का लाभ मिला।
- 14 Aug 2025 4:20 PM IST
चुनाव आयोग और भाजपा गरीबों के मताधिकार को छीन रही वीरेंद्र सिंह
समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिहार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों के मताधिकार को छीनने और 'वोट चोरी' की साजिश रच रही है। आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकार है, वहां पर 'वोट चोरी' कर बनाई गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बिहार में 'वोट चोरी' करने की रणनीति बनाई है, ताकि कथित तौर पर वोटर लिस्ट में हेरफेर कर सत्ता हासिल की जाए। बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एसआईआर कराना एक सुनियोजित षडयंत्र है, जिसके खिलाफ जनता को जागरूक करने की जरूरत है।
- 14 Aug 2025 4:10 PM IST
‘वो रोजाना नए-नए नाटक करते हैं’, राहुल गांधी पर केसी त्यागी का तंज
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह एसआईआर के मुद्दे पर रोजाना नए-नए नाटक कर रहे हैं। लेकिन, जनता सबकुछ देख रही है। राहुल गांधी 'वोट चोरी' के मुद्दे पर 17 अगस्त से बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकलेंगे। इसे लेकर बिहार की राजनीति तेज हो गई है। जदयू नेता ने राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी 'मृत लोगों' के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग।
- 14 Aug 2025 4:00 PM IST
चुनाव आयोग और भाजपा गरीबों के मताधिकार को छीन रही वीरेंद्र सिंह
समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद वीरेंद्र सिंह ने बिहार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों के मताधिकार को छीनने और 'वोट चोरी' की साजिश रच रही है। आईएएनएस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकार है, वहां पर 'वोट चोरी' कर बनाई गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बिहार में 'वोट चोरी' करने की रणनीति बनाई है, ताकि कथित तौर पर वोटर लिस्ट में हेरफेर कर सत्ता हासिल की जाए। बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एसआईआर कराना एक सुनियोजित षडयंत्र है, जिसके खिलाफ जनता को जागरूक करने की जरूरत है।
- 14 Aug 2025 3:55 PM IST
विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर गरमाई सियासत, भाजपा बोली- सपा के लिए घातक साबित होगा यह फैसला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी की तारीफ करने पर विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा अध्यक्ष की इस कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूजा पाल पर कार्रवाई करना सपा के लिए घातक साबित होगा।
- 14 Aug 2025 3:50 PM IST
जीडीपी में गिरावट आने पर आरबीआई कर सकता है रेपो रेट में कटौती रिपोर्ट
अगर आगामी जीडीपी आंकड़े उम्मीदों से कम रहते हैं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व कमजोर श्रम बाजार के मद्देनजर दरों में एग्रेसिव ढील देना शुरू करता है तो भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) नीतिगत दरों में कटौती पर विचार कर सकती है। यह जानकारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई। एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर विकास दर कमजोर रहती है और अमेरिकी फेड श्रम बाजार की कमजोरी का मुकाबला करने के लिए दरों में कटौती करता है, तो ढील की कोई और गुंजाइश बन सकती है।
- 14 Aug 2025 3:45 PM IST
स्वतंत्रता दिवस सीबीआई के 21 अधिकारीयों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा पदक
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) और पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) से नवाजा गया। यह सम्मान सीबीआई के उन कर्मियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन का परिचय दिया हो।
- 14 Aug 2025 3:30 PM IST
बिहार वैशाली में केंद्र की योजना से जयकिशुन को मिला पक्का घर, रणधीर कर रहे आधुनिक खेती
केंद्र सरकार गरीबों और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम किसान सम्मान योजना भी शामिल हैं। इस योजना का लाभ लेकर बिहार में वैशाली के लोगों के जीवन में बदलाव आ गया है।
- 14 Aug 2025 3:26 PM IST
बिहार के इन जिलों से गुजरेगी 'वोट अधिकार यात्रा', केसी वेणुगोपाल बोले- जनता सिखाएगी सबक
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम में शुरू होगी, जो 30 अगस्त को आरा में समाप्त होगी। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वोट, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता पूरे बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकलेंगे। जिन लोगों ने हमारे वोट चुराने और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने की साजिश रची है, उन्हें जनता सजा देगी।"
- 14 Aug 2025 3:17 PM IST
चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' जैसे शब्दों पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- यह मतदाताओं पर सीधा हमला
भारतीय चुनाव आयोग ने विपक्ष की तरफ से 'वोट चोरी' जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस पिछले दो हफ्तों से 'वोट चोरी' नाम से कैंपेन चला रहे हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आयोग का कहना है कि 'वोट चोर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश न सिर्फ करोड़ों भारतीय मतदाताओं पर सीधा हमला है, बल्कि लाखों चुनाव कर्मचारियों की ईमानदारी पर भी हमला है। सूत्रों के अनुसार, ईसीआई का कहना है कि 'एक व्यक्ति एक वोट' का कानून 1951-1952 में भारत के पहले चुनाव के बाद से ही अस्तित्व में है। यदि किसी के पास यह प्रमाण है कि कोई व्यक्ति किसी चुनाव में दो बार वोट डाल चुका है, तो उसे आयोग को लिखित हलफनामे के साथ जानकारी देनी चाहिए, न कि बिना सबूत पूरे देश के मतदाताओं को 'चोर' कहकर अपमानित किया जाना चाहिए।
Created On :   14 Aug 2025 8:09 AM IST