Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 Aug 2025 3:00 PM IST
भाजपा सरकार का 'विजन डॉक्यूमेंट' शिगूफा विधायक कमाल अख्तर
समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक कमाल अख्तर ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से पेश ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को शिगूफा बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जब यह सरकार हर क्षेत्र में विफल हो गई, न ही बच्चों को शिक्षा दिला पाई, न ही स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी प्रकार का उल्लेखनीय कदम उठा सकी और न ही बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में किसी भी प्रकार का कार्य कर पाई, अब जाकर यह लोग ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ का शिगूफा छोड़ रहे हैं।
- 14 Aug 2025 2:56 PM IST
झारखंड हाईकोर्ट में शराब घोटाले के आरोपी सीनियर आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
झारखंड शराब घोटाले के आरोपी और निलंबित सीनियर आईएएस विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने गुरुवार को चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी। याचिका की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में हुई। विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की।
- 14 Aug 2025 2:42 PM IST
नगर निगम को फटकार लगा कर फैलसा रखा सुरक्षित, आवारा कुत्तों के मामले पर SC की सुनवाई
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर गुरुवार (14 अगस्त) को इस मामले पर सुनवाई की है। यह सुनवाई 11 अगस्त के आदेश के खिलाफ दायर याचिका के सिलसिले में की गई, जो कि जस्टिस जेबी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ द्वारा दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने 11 अगस्त के आदेश पर रोक लगाना ठीक नहीं समझा। इसके बजाय अदालत ने सभी दलीलों को सुन कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, SC ने हाल ही में दिल्ली सरकार को सड़कों से आवारा कुत्तों को हटा कर शेल्टर होम में भेजने के लिए आठ हफ्तों का समय दिया था। इसके बाद कई लोगों ने आदेश के खिलाफ अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी।
- 14 Aug 2025 2:28 PM IST
सीएम योगी का पीडीए पर तंज, कहा- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने 1947 से 2017 तक विपक्षी दलों के शासनकाल की तुलना अपनी सरकार के 2017 से 2025 तक के कार्यकाल से की और विपक्ष पर परिवारवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के 'पीडीए' नारे को 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा।
- 14 Aug 2025 2:12 PM IST
पाक विदेश मंत्री ने फिर अलापा कश्मीर का राग, अपनी मांग को बताया 'न्यायसंगत'
पाकिस्तान के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फिर से कश्मीर राग अलापा। इशाक डार ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का रूख न्यायसंगत और स्पष्ट है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा, "मैं पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देता हूं। हम कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना के दूरदर्शी नेतृत्व और पाकिस्तान आंदोलन के कार्यकर्ताओं के अनगिनत बलिदानों का सम्मान करते हैं, जिनके संकल्प ने हमारी मातृभूमि की रक्षा की।"
- 14 Aug 2025 2:02 PM IST
जमशेदपुर में शख्स ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद खुद ट्रेन से कटकर दी जान
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नामोटोला में साहेब मुखर्जी (40) नामक एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी शिल्पी मुखर्जी (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी।
- 14 Aug 2025 1:46 PM IST
अमेरिका ने ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन से पहले रूस पर लगे प्रतिबंधों में दी अस्थायी छूट
अमेरिकी वित्त विभाग ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है, ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का के एंकोरेज में होने वाली शिखर वार्ता की तैयारियों में सहूलियत हो।
- 14 Aug 2025 1:42 PM IST
मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली में बड़ा हादसा, वाहनों पर अचानक से गिरा पेड़, 1 की मौत, RED अलर्ट जारी
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार (14 अगस्त) की सुबह से हो रही बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया है। कालकाजी में एक कार और बाइक पर पेड़ के अचानक गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर बैठा व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। लेकिन बीच में पेड़ की चपेट में आने से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है।
- 14 Aug 2025 12:53 PM IST
दिल्ली: बारिश के दौरान कालकाजी इलाके में गिरा पेड़, एक की मौत, एक घायल
दिल्ली: बारिश के दौरान कालकाजी इलाके में गिरा पेड़, एक की मौत, एक घायल
- 14 Aug 2025 12:32 PM IST
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया
Created On :   14 Aug 2025 8:09 AM IST