Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 July 2025 2:35 PM IST
जादूटोना करने वाला कहने पर युवक को उतारा मौत के घाट
अमरवाड़ा के ग्राम धतुरिया में शनिवार एक युवक का शव मिला था। मृतक के गले में गमछा लपटा था और सिर, पसली व चेहरे पर चोट थी। पीएम में खुलासा हुआ कि सिर पर आई चोट से युवक की मौत हुई है।
- 14 July 2025 2:25 PM IST
चोरी का खुलासा...पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह, 9 आरोपी गिरफ्तार
मोहगांव हवेली में 15 दिन पहले एक सूने आवास में चोरी की वारदात सामने आई थी। इस चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के बदमाशों को दबोचा है।
- 14 July 2025 2:15 PM IST
पुलिस ने एक रात में 145 वारंटियों को दबोचे, 165 बदमाशों से की पूछताछ
जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पुलिस टीमें लगातार कॉम्बिंग गश्त कर रही है। शनिवार-रविवार दरमियानी रात जिले के सभी थानों की टीमों ने कॉम्बिंग गश्त कर एक रात में 145 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तार किया है।
- 14 July 2025 2:05 PM IST
पूर्व वर्षों की जीपीएफ की स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा हो
प्रदेश के कर्मचारियों का प्रत्येक माह जीपीएफ काटा जाता है, जिसका लेखा-जोखा महालेखाकार कार्यालय एकाउंटेंट जनरल मप्र (एजीएमपी) ग्वालियर के पास होता है।
- 14 July 2025 1:55 PM IST
दमोहनाका चौक पार करना और भी हुआ मुश्किल, मेन रोड बंद
दमोहनाका चौक पार करना मुश्किल हो गया है। दरअसल फ्लाईओवर निर्माण के लिए दमोहनाका चौक को बंद कर दिया है। वाहन चालक दमोहनाका चौक पार करने के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग कर रहे हैं। ट्रैफिक के दबाव से वैकल्पिक सड़कें भी छलनी हो गई हैं।
- 14 July 2025 1:44 PM IST
5 करोड़ से कैनोपी के साथ बनाया हाॅकर्स जोन फिर सूना
गुलौआ चौक तालाब को स्मार्ट सिटी के प्लान में 7 करोड़ से नया रूप दिया गया तो इसी के साथ दो पार्ट में करीब ही 5 करोड़ से स्मार्ट हाॅकर्स जोन बनाया गया।
- 14 July 2025 1:35 PM IST
मणिपाल सिग्ना ने बीमित को महीनों बाद भी नहीं दिया क्लेम
बीमा कंपनी आम लोगों को राहत देने का दावा करती है। जब बीमित मुसीबत में होते हैं तो जिम्मेदार अस्पताल में कैशलेस से इनकार करते हैं और बिल सबमिट करने पर अनेक कमियां निकाल भुगतान देने में परेशान किया जा रहा है।
- 14 July 2025 1:26 PM IST
एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के दायरे में हो रहे निर्माण बढ़ा रहे हादसे
शहर की प्रमुख और बड़ी विद्युत लाइनों से बार-बार सप्लाई प्रभावित होने का बड़ा कारण एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइन के दायरे में हो रहे बड़े निर्माण कार्य सामने आए हैं।
- 14 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 14-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 6 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 14 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 14-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.37 रुपये प्रति लीटर है। कल, 13 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Created On :   14 July 2025 8:00 AM IST