Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
14 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 14 July 2025 5:55 PM IST

    ओडिशा

    बालासोर कॉलेज छात्रा आत्मदाह मामले में कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष अरेस्ट

  • 14 July 2025 5:45 PM IST

    लॉर्ड्स टेस्ट

    भारत को लगा एक और झटका, नीतीश रेड्डी हुए 13 रन बनाकर आउट, स्कोर-112/8

  • 14 July 2025 5:40 PM IST

    दिल्ली

    कम प्रदूषण वाले उद्योगों को 20 दिन में मिल जाएगी काम करने की मंजूरी, DPCC ने जारी किया आदेश

  • 14 July 2025 5:30 PM IST

    बिहार

    समस्तीपुर में साइड मांगने पर बदमाशों ने की 6 राउंड फायरिंग, 2 घायल

  • 14 July 2025 5:21 PM IST

    पंजाब विधानसभा

    पंजाब विधानसभा में प्रिवेंशन ऑफ होली स्क्रिप्चर्स बिल पेश, मंगलवार को चर्चा

  • 14 July 2025 5:10 PM IST

    शुभांशु समेत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS से रवाना

    शुभांशु समेत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS से रवाना, कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा यान

  • 14 July 2025 5:05 PM IST

    ढाई करोड़ की लागत से तैयार हुआ स्वास्थ्य केंद्र, 23 गांवों की आबादी को मिलेगा लाभ

    कुंडम विकासखंड के ग्राम पड़रिया समेत आसपास के गांवों के लिए जल्द ही नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने वाली है। ग्राम पड़रिया में ढाई करोड़ की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, जिसकी की शुरुआत जल्द हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस केंद्र के शुरू होने के बाद 23 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह स्वास्थ्य केंद्र न केवल क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें अपने इलाज के लिए शहर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी, जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

  • 14 July 2025 4:53 PM IST

    छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पहले सावन सोमवार की दी शुभकामनाएं

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज सावन महीने का पहला सोमवार है सभी को सावन महीने की बहुत-बहुत बधाई। भगवान शिव का आर्शीवाद छत्तीसगढ़ के ऊपर बना रहे और छत्तीसगढ़ में खुशहाली हो। आज हम सभी नए विधानसभा भवन परिसर में आए हुए हैं। सभी ने यहां पर वृक्षारोपण किए हैं। ये ऐतिहासिक क्षण हैं यहां पर हरियाली होगी।"

  • 14 July 2025 2:55 PM IST

    चौराहे पर तिपहियों का उत्पात, ट्रैफिक सिग्नल भी दे रहा धोखा

    शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जहां ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तमाम तरह के दावे कर रहे हैं, वहीं उनकी नाक के नीचे ही कई तरह की अव्यवस्थाएं फैली नजर आ रही हैं। यहां बात हाे रही है तीन पत्ती चौक, भंवरताल, मढ़ाताल तिराहा तक की, जहां तिपहिए ऑटो एवं ई-रिक्शों की धमाचौकड़ी है।

  • 14 July 2025 2:45 PM IST

    डेढ़ दशक बाद भी सिर्फ 25 प्रतिशत बजट मिल सका और 89 फीसदी पोस्ट खाली

    प्रदेश की पहली जिस मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी पर स्वास्थ्य की बड़ी जिम्मेदारी है वह खुद लाचार है.. बीमार है। दरअसल, डेढ़ दशक बाद भी विश्वविद्यालय को न तो बजट हासिल हाे सका है और न ही स्टाफ।

Created On :   14 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story