Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 Oct 2025 2:07 PM IST
अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लायर भी बंदी
कोलगवां पुलिस ने अवैध असलहे के साथ रील बनाने वाले युवक समेत कट्टे के सप्लायर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक हाथ में कट्टा लहराते दिख रहा था।
- 15 Oct 2025 1:57 PM IST
नकली पिस्टल लेकर उत्पात मचा रहे आरोपी को भेजा जेल
नकली पिस्टल के साथ रील बनाकर रौब झाड़ने और लोगों को डराने-धमकाने की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने आरोपी विशाल भारती पुत्र शेषनाग भारती 20 वर्ष, निवासी महुआ बस्ती, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि आरोपी विशाल पिछले कुछ समय से नकली पिस्टल लेकर दहशत फैलाने के साथ सोशल मीडिया में भी फोटो डालकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा था।
- 15 Oct 2025 1:47 PM IST
नशीली टैबलेट के साथ पकड़ा गया आरोपी
मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई कर सभापुर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। टीआई शंखधर द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सोमवार शाम को बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक 3 में दबिश देकर रवि सोनी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद 28 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 160 नशीली कैप्सूल जब्त की गईं, मगर उसके पास खरीदी के वैध दस्तावेज नहीं मिले।
- 15 Oct 2025 1:36 PM IST
कोटर थाना क्षेत्र में सलाखों के पीछे पहुंचा रेप का आरोपी
कोटर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 7 अक्टूबर को पीडि़ता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी सुरेंद्र उर्फ लल्ली पुत्र रामसेवक यादव 23 वर्ष, निवासी चितगढ़, अचानक आ धमका और घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा।
- 15 Oct 2025 1:28 PM IST
ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश लाखों की ज्वेलरी लेकर भागे
नागौद थाना क्षेत्र के पोंडी में ग्राहक बनकर आए बाइक सवार दो बदमाश ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि आभूषण व्यापारी राजन सोनी अपनी पत्नी नेहा सोनी के साथ मिलकर पोंडी चौराहे पर ज्वेलरी शॉप चलाते हैं।
- 15 Oct 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 15-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत की गिरावट है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 15 Oct 2025 1:07 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 15-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत की गिरावट है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 15 Oct 2025 1:05 PM IST
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व सीएम चंपई के पुत्र बाबूलाल सोरेन को बनाया प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी पत्र में इसकी घोषणा की गई है। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। 2024 में इस सीट पर विजयी हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन का तीन माह पहले निधन हो गया। इस वजह से यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। पिछले चुनाव में विजयी रामदास सोरेन को 98,356 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट हासिल हुए थे।
- 15 Oct 2025 1:01 PM IST
नई दिल्ली ग्रीन पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सीएम रेखा गुप्ता ने स्वागत योग्य बताया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दिए जाने के बाद, इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से इस निर्णय को जनता की भावनाओं के अनुरूप बताया गया है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली सरकार के विशेष आग्रह पर राजधानी में ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय का आभार।" उन्होंने कहा कि यह निर्णय दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर जनभावनाओं और उत्साह का सम्मान करता है, साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।
- 15 Oct 2025 12:41 PM IST
मुंबई 48 साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 1977 में दर्ज हुआ था मामला
मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 48 सालों से फरार था। कोलाबा पुलिस ने 71 वर्षीय चंद्रशेखर मधुकर कालेकर को लालबाग से गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 1977 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 1977 में, जब वह 23 वर्ष का था, कालेकर को अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का शक हुआ और उसने कथित तौर पर कोलाबा में उसे चाकू मार दिया। उस समय उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद वह किसी भी अदालती तारीख पर हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और पुलिस कई सालों से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन चॉल के पुनर्विकास के कारण वह कई बार ठिकाना बदल चुका था, जिससे पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
Created On :   15 Oct 2025 8:12 AM IST