Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 16 April 2025 12:55 PM IST
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
उप्र की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। जानकारी के अनुसार, यह विमान दुबई से काठमांडू जा रहा था, तभी उसमें ईंधन कम पड़ गया। इसके बाद विमान के पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों से विमान को एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी और सुरक्षित लैंडिंग कराई।
- 16 April 2025 12:50 PM IST
बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा कराई गई: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा कराई। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने कहा कि, मैं इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील करती हूं कि इसके खिलाफ एकजुट हो जाएं। इसका असर सब पर होगा।
- 16 April 2025 12:45 PM IST
पश्चिम बंगाल को बदनाम किया जा रहा है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून को लेकर बुधवार को कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। बीजेपी झूठे वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि, यूपी और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। फेक न्यूज फैलाई जा रही है।
- 16 April 2025 12:40 PM IST
प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से राहत मिली है। बाजवा ने '50 बम' वाले बयान को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।
- 16 April 2025 12:35 PM IST
होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा
होशियारपुर मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल है। वहीं एक गंभीर जख्मी हो गया है।
- 16 April 2025 12:30 PM IST
सोना की कीमत फिर कम हुई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज (16 अप्रैल 2025, बुधवार) भी यलो मेटल कहे जाने वाले सोने (Gold) की कीमत में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 16 April 2025 12:25 PM IST
चांदी की कीमत घटी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद सिल्वर का भाव 99,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 16 April 2025 12:20 PM IST
कच्चे तेल की कीमत गिरी
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज (16 अप्रैल 2025) एक बार फिर से गिरावट देखी गई है। सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 61.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। देखा जाए तो बीते दिन की तुलना में कीमतें 13 पैसे और भी कम हो गई हैं, जो कि 61.48 डॉलर प्रति बैरल थी।
- 16 April 2025 12:15 PM IST
कई शहरों में बदले ईंधन के भाव
आज गुड़गांव में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 95.25 रुपए और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 94.77 रुपए और डीजल 08 पैसे महंगा होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 101.11 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 09 पैसे बढ़कर 94.61 रुपए और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 87.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 16 April 2025 12:10 PM IST
निफ्टी 23,300 के पार
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (16 अप्रैल 2025, बुधवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 12.50 अंक यानि कि 0.054 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,341.05 के स्तर पर पर कारोबार कर रहा है।
Created On :   16 April 2025 8:00 AM IST