Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 16 April 2025 2:25 PM IST
Jabalpur News: तापमान में उछाल से बढ़ रहीं मौसमी बीमारियां
तापमान में उछाल के साथ ही गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की संभावना है। गर्म हवा और बढ़ते तापमान के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा पनपने लगा है। पीलिया, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियाें का खतरा बढ़ रहा है।
- 16 April 2025 2:15 PM IST
Jabalpur News: 7 किमी की सड़क शहर से क्या गुजरी हाइवे के "ट्रीटमेंट' से मोहताज हो गई
जबलपुर-दमोह सड़क को हाईवे-34 घोषित कर इसको 800 करोड़ से जल्द बनाना शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क का जो अहम हिस्सा चंडाल भाटा से कटंगी बायपास चौराहे तक आता है, वह हाईवे घोषित नहीं किया गया है।
- 16 April 2025 2:05 PM IST
Jabalpur News: 38 डिग्री पर पौधा जिंदा नहीं रह पाता, भंवरताल के पौधे 15 दिन से प्यासे
पारा 38 डिग्री तक पहुंच जाये तो पौधों का जिंदा रह पाना मुश्किल होता है। शहर में अब झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पिछले 15 दिनों से भंवरताल पार्क में सिंचाई के लिए लगाया गया पंप खराब है। जिससे पार्क के एक बड़े हिस्से में सिंचाई नहीं हो पा रही है।
- 16 April 2025 1:55 PM IST
Chhindwara News: उपसरपंच ने की आदिवासी महिला से कोर्ट मेरिज, 10 गांवों के सरपंचों ने मिलकर ठोंका जुर्माना
आदिवासी महिला से शादी करने पर दस पंचायतों के सरपंचों ने मिलकर उपसरपंच पर ही एक लाख 30 हजार रुपए का हर्जाना कर दिया। पूरे एक साल तक हर्जाने की राशि नहीं देने पर मंगलवार को पीडि़त जनसुनवाई में पहुंच गए।
- 16 April 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: नकली नोट छापने वाली छिंदवाड़ा की गैंग इंदौर के एक होटल में पकड़ाई
कोयलांचल के रहने वाले तीन युवकों की गैंग लम्बे समय से नकली नोट छापने का कारोबार कर रही थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस गैंग को इंदौर की एक होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस गैंग के संपर्क में आई भोपाल की गैंग के दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
- 16 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: सडक़ हादसे में केटर्स संचालक की मौत, सुबह परिजनों को मिली हादसे की खबर
सिवनी रोड स्थित मैरिज लॉन के सामने सोमवार रात बाईक की टक्कर से केटर्स संचालक घायल हुआ था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
- 16 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: पत्नी खेत पहुंची तो देखा फंदे पर लटका था पति का शव, संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मोहखेड़ के ग्राम मुरमारी में खेत के बीच बने गौवंश के कोठे में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। खेत पहुंची पत्नी ने पति का शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग दर्ज कर मामला जांच में रखा गया है।
- 16 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 16-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 15 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 16 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 16-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 15 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.03 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 16 April 2025 1:00 PM IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है। इसी के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है।
Created On :   16 April 2025 8:00 AM IST