Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
16 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 16 July 2025 6:00 PM IST

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष पर साधा निशाना

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "क्या 'जन-गण-मन' एक बंगाली ने नहीं गाया था? वे बंगालियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कह रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। सीमा पर किसका नियंत्रण है? गृह मंत्री कौन है? इनके हाथ में CISF और CRPF है, अगर कोई हवाई जहाज से आता है, तब भी केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इसकी जानकारी होती है। चुनाव नज़दीक आते ही वे नाम हटा रहे हैं। चुनाव आयोग है, और मैं उसका अनादर नहीं करती हूं। लेकिन अगर कोई भाजपा के लिए काम करता है, तो हम उसे कहेंगे कि दलाली मत करना। उन्होंने बिहार में 30.5 लाख मतदाताओं को हटा दिया। इसी तरह उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत हासिल की। वे बिहार के लिए भी यही योजना बना रहे हैं। वे बंगाल में भी ऐसा ही करना चाहते हैं, लेकिन हम इंच-इंच लड़ेंगे।"

  • 16 July 2025 5:50 PM IST

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने साधा बीजेपी विधायकों पर निशाना

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हम भाजपा विधायकों और भाजपा नेताओं के साथ यहां(चुनाव आयोग कार्यालय) मार्च करके आए। बिहार में जो चल रहा है, वह यहां भी होना चाहिए। लाखों रोहिंग्या मुसलमानों के नाम यहां की मतदाता सूची में हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। यह बंगालियों या बंगाली भाषा का सवाल नहीं है। यह देशहित का सवाल है। बंगाल की रक्षा करनी है। चुनाव आयोग फर्जी मतदाताओं को हटाएगा और गुंडों को जेल में डालेगा। ममता बनर्जी को इस बार खुला मैदान नहीं मिलेगा।"

  • 16 July 2025 5:44 PM IST

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "दिग्विजय सिंह को इसीलिए मौलाना दिग्विजय सिंह कहा जाता है। हर समय सनातन का अपमान करना, सनातन के आस्थावानों का अपमान करना ये दिग्विजय सिंह की आदत है क्योंकि वह तुष्टिकरण की राजनीति को आगे लेकर ही बढ़ते हैं। इस देश में हर समय हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया? दिग्विजय सिंह ने किया...लेकिन हमें उनसे इसके अलावा कोई उम्मीद भी नहीं है क्योंकि वह हर समय मौलाना दिग्विजय सिंह जैसी हरकते करते हुए कभी वह आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं, कभी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। यह उनकी आदत है। लेकिन मुझे लगता है कि अब यह भारत में नहीं चलेगा।'

  • 16 July 2025 5:33 PM IST

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दलों के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दलों के बयान पर कहा, "मुझे लगता है कि विपक्षों दलों का सवाल उठाना ही बस काम है, वहां (बिहार) पर निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। चुनाव आयोग को संदेह है कि वहां पर कुछ बांग्लादेशी लोग अपना नाम डालकर वोट करते हैं इसलिए ये नए नियम निकले गए हैं कि जिसके पास जन्म पत्र है वो अपना जन्म पत्र देकर करें। इससे लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए अगर उनका जन्म बिहार में हुआ है तो। विपक्ष को अपनी हार दिख रही है इसलिए वो कोई न कोई सवाल उठा रहे हैं। चुनाव आयोग ने जो निर्णय लिया वो सही लिया।'

  • 16 July 2025 5:22 PM IST

    AICC ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया

    AICC ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "यह बैठक ओबीसी समुदाय के लिए बहुत फायदेमंद होगी..25 जुलाई को दिल्ली में एक और बैठक होगी जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे इसलिए ये बैठक महत्वपूर्ण हैं।" बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "बिहार की धरती है, सामाजिक न्याय की धरती है, लेकिन भाजपा समझ गई है कि वे हारने वाले हैं इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग को आगे कर दिया है। इससे पता चलता है कि मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है ताकि एनडीए को फायदा हो सके।"

  • 16 July 2025 5:15 PM IST

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम विकास योजना के तहत तिलक नगर प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम विकास योजना के तहत तिलक नगर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि युवाओं के लिए जो हमने स्किल कार्यक्रम चलाया खासकर सिख समुदाय के लिए वो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बहुत अच्छे से लागू किया है। हमारे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ साझेदारी में हमने यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। मुझे बच्चों से बात करके बहुत खुशी हुई, और यह प्रशिक्षण कम से कम तीन से चार महीने तक चलेगा। उसके बाद इनका प्लेसमेंट होगा। यह रोजगार सृजन का बहुत बड़ा साधन है।"

  • 16 July 2025 5:02 PM IST

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर दी प्रतिक्रिया

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बिहार में उन्होंने नई वोटर लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है और उस वोटर लिस्ट में लाख-करोड़ों लोगों को वो हटा रहे हैं। वो गरीबों, मजदूरों, किसानों और कांग्रेस पार्टी और RJD के वोटर को हटा रहे हैं। हम वहां पर आंदोलन कर रहे हैं और दवाब डाल रहे हैं मगर मैं सबको कहना चाहता हूं जो इन्होंने महाराष्ट्र में किया और जो ये बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं वो ये असम में भी करने की कोशिश करेंगे। ये आप सबकी और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें ये काम नहीं करने देंगे। बीजेपी और चुनाव आयोग आजकल एक साथ काम कर रहे हैं, चुनाव आयोग पूरे तरीके से बीजेपी और उनके नेताओं की बात सुन रहा है।"

  • 16 July 2025 4:50 PM IST

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से किए 184 नियुक्ति पत्र वितरित

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "आज हमने PWD कार्यालय से 184 नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। यहां सब खुश हैं। 7 साल में अभी तक हमने लगभग 19 हजार से ज्यादा नौकरी दी हैं। हम चाहते हैं कि कौशल विकास हो। एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा बनाने के लिए एक माहौल बना है। प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत और विकसित त्रिपुरा बनाने का जो लक्ष्य है, उसमें हम भी उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

  • 16 July 2025 4:39 PM IST

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "दिग्विजय सिंह को इसीलिए मौलाना दिग्विजय सिंह कहा जाता है। हर समय सनातन का अपमान करना, सनातन के आस्थावानों का अपमान करना ये दिग्विजय सिंह की आदत है क्योंकि वह तुष्टिकरण की राजनीति को आगे लेकर ही बढ़ते हैं। इस देश में हर समय हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया? दिग्विजय सिंह ने किया। लेकिन हमें उनसे इसके अलावा कोई उम्मीद भी नहीं है क्योंकि वह हर समय मौलाना दिग्विजय सिंह जैसी हरकते करते हुए कभी वह आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं, कभी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। यह उनकी आदत है। लेकिन मुझे लगता है कि अब यह भारत में नहीं चलेगा।'

  • 16 July 2025 4:32 PM IST

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जाति जगगणना को लेकर दी प्रतिक्रिया

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "मैंने कल भी कहा था कि राहुल गांधी ने सरकार से कहा था कि आपको जाति जनगणना करवानी होगी और यह देशहित में है। अब ये भेदभाव बहुत बढ़ रहा है,और एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, किसी भी समुदाय के गरीब लोगों के बीच गैप बढ़ता जा रहा है। हम चाहते हैं कि एक सर्वेक्षण हो ताकि उनकी आर्थिक स्थिति का पता चल सके और भविष्य में जो भी सरकार बने, वो लोगों के लिए जो भी योजनाएं बनाए, वो आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर ही बने।"

Created On :   16 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story