Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 16 July 2025 4:26 PM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "आज जब मैं स्पेन आया हूं तो स्पेन में युवा वर्ग के खिलाड़ियों के लिए खासकर बदलते दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ढंग से खिलाड़ियों के लिए सुविधा जुटाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हमारे यहां तैयार हो, चाहे वो ओलंपिक हो या कोई और टूर्नामेंट हो, हमारी प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर मिले, खेल के अवसर मिले। आज स्पेन दौरे में मैं लालिगा कार्यालय आया हूं जहाँ विभिन्न देशों के खिलाड़ी खेलते हैं और युवा प्रतिभाओं को अच्छा प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करना। लालिगा फुटबॉल को बढ़ावा देने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भारत सरकार और हमारे राज्य के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मध्य प्रदेश सरकार फुटबॉल खेलने में रुचि रखने वाले युवाओं को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे खेलों में देश का नाम रोशन कर सकें।"
- 16 July 2025 4:18 PM IST
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजमार्ग का निरीक्षण करके दी जानकारी
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजमार्ग का निरीक्षण किया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "हम इस तरह के औचक निरीक्षण और जगह पर भी करेंगे और यह सबकी जिम्मेदारी है कि सड़कों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। हम PWD विभाग के साथ लगातार बैठक भी कर रहे हैं। हम दिशा-निर्देशों में कुछ बदलाव करने के बारे में भी सोच रहे हैं ताकि काम अच्छा हो।"
- 16 July 2025 2:55 PM IST
पातालकोट एक्सप्रेस...बेस्वाद भोजन के सहारे 15 सौ किमी का सफर
सिवनी से पातालकोट के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रियों को बेस्वाद भोजन के भरोसे 26 घंटे से अधिक का समय व्यतीत करना पड़ता है। दरअसल इस ट्रेन में भोजन व्यवस्था के लिए पेंट्रीकार की सुविधा नहीं है।
- 16 July 2025 2:45 PM IST
छात्राओं ने कलेक्टर के पास पहुंचकर की शिकायत
शहर के बारापत्थर स्थित संयुक्त बालिका छात्रावास की करीब दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने मंगलवार को कलेक्टर के पास पहुंचकर छात्रावास में हो रही परेशानियों को लेकर शिकायत की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि नई अधीक्षक स्वास्थ को लेकर गंभीर नहीं है।
- 16 July 2025 2:35 PM IST
घंसौर थाना क्षेत्र में पत्थर से टकराई बाइक, दो घायल
घंसौर थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए। घंसौर पुलिस ने बताया कि ग्राम दिवारी निवासी चैनसिंह सैय्याम (27) व खेमसिंह मरावी (35) मंगलवार की सुबह बाइक में सवार होकर घंसौर से अपने गांव दिवारी लौट रहे थे।
- 16 July 2025 2:27 PM IST
जिला अस्पताल में जिस गर्भस्थ शिशु को मृत बताया वह प्राइवेट हॉस्पिटल में जिन्दा निकला
जिले के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय में लेडी डॉक्टर ने जिस गर्भस्थ शिशु को मृत बता दिया था वह निजी अस्पताल में जीवित अवस्था में पाया गया। अब यह मामला सुर्खियों में है।
- 16 July 2025 2:15 PM IST
दफ्तरों में सुबह पसरा रहता है सन्नाटा, चल रही मनमानी
प्रदेश भर में शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के आने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।
- 16 July 2025 2:05 PM IST
दो पक्षों में विवाद पर चली कुल्हाड़ी, तीन घायल, 8 पर प्रकरण दर्ज
बडक़ुही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चरईकला में पड़ोसियों के बीच पुराने विवाद के चलते कुल्हाड़ी और पत्थर चले। वारदात में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
- 16 July 2025 1:55 PM IST
जिले में यूरिया के लिए मचा हाहाकार, किसान परेशान, खाद की सप्लाई धीमी
जिले भर में यूरिया के लिए हाहाकार मचा हुआ है। खाद की सप्लाई धीमी होने और डिमांड बढऩे के कारण वितरण केंद्रों में सुबह से कतार लग रही है। पुरुष खेत में काम कर रहे हैं तो महिलाएं खाद जुटाने के लिए खरीदी केंद्रों में कतार में खड़ी हो रही हैं।
- 16 July 2025 1:45 PM IST
गुडुहरू में डायरिया से 3 आदिवासी बीमार, एएनएम को शोकॉज नोटिस
रामपुर बाघेलान के गुडुहरू में मंगलवार को डायरिया से 3 आदिवासी बीमार हो गए, जिसमें दो लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है जबकि एक बीमार अपनी मर्जी से प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करा रहा है।
Created On :   16 July 2025 8:00 AM IST