Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
16 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 16 July 2025 1:35 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 16-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 16 July 2025 1:25 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 16-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 15 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत की गिरावट है।

  • 16 July 2025 1:00 PM IST

    ओडिशा में BJD कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

    जिंदगी एवं मौत से कड़े संघर्ष के बाद दुनिया को अलविदा कह देने वाली बालेश्वर एफएम कॉलेज की मृतक छात्रा को न्याय देने की मांग को लेकर बुधवार को बीजू जनता दल की तरफ से राजधानी भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही लोक सेवा भवन (ओडिशा विधानसभा) का घेराव किया गया। वहीं, बालेश्वर में 8 घंटे का बंद पालन किया गया।

  • 16 July 2025 12:50 PM IST

    सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल में खाली शिक्षक के पदों को तुरंत भरने के लिए निर्देश जारी किया

    सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में खाली पदों की गिनती तुरंत करने और शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) जल्द आयोजित करने का आदेश दिया है।

  • 16 July 2025 12:44 PM IST

    सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की तीसरी बार मिली धमकी

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक बार फिर स्वर्ण मंदिर में विस्फोटक रखने की साजिश से जुड़ा धमकी भरा ईमेल मिला है। यह इस तरह की तीसरी चेतावनी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है, जिसमें सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी गई थी।

  • 16 July 2025 12:29 PM IST

    उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जाएगी गीता

    उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का रोजाना पाठ अनिवार्य कर दिया है। अब राज्य भर के छात्र सुबह की प्रार्थना के दौरान गीता के एक श्लोक से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

  • 16 July 2025 12:16 PM IST

    राप्ती नदी में डूबे तीन युवक, एक का शव बरामद

    गीडा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। इसमें बरहुआ के पास डूबे संतकबीरनगर के शैलेंद्र का शव बुधवार की सुबह एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। शैलेंद्र ननिहाल आया हुआ था। वहीं शिवा पाण्डेय और अभिषेक की तलाश चल रही है।

  • 16 July 2025 12:06 PM IST

    पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सचिन गिरफ्तार

    दिल्ली के डेयरी संचालक राहुल गोयल की हत्या के मामले में आरोपित 25 हजार का इनामी सचिन पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा मय कारतूस बरामद किए गए। दूसरा आरोपित फरार हो गया।

  • 16 July 2025 11:49 AM IST

    बोकारो में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को किया ढेर

    बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत स्थित जिल्का पहाड़ पर बुधवार अहले सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक कोबरा जवान के मारे जाने और दो के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

  • 16 July 2025 11:39 AM IST

    दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    राजधानी दिल्ली के पांच स्कूलों को फिर बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Created On :   16 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story