Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

Live Updates
- 16 Oct 2025 2:09 PM IST
₹51 करोड़ के जुर्माने को ₹4 हजार करने वाले IAS ने खरीदी भोपाल में जमीन, RTI कार्यकर्ता के आरोपों को नकारा
IAS Nagarjun B Gowda पर RTI एक्टिविस्ट आनंद जाट ने रिश्वत के पैसों से भोपाल में करोड़ों की जमीन खरीदने का आरोप लगाया है, यह आरोप उस विवादित आदेश के ठीक चार माह बाद आया है, जिसमें IAS गौड़ा ने ₹51.67 करोड़ के अवैध खनन जुर्माने को घटाकर मात्र ₹4032 कर दिया था।
- 16 Oct 2025 1:57 PM IST
भोपाल: प्रदर्शन करने पर जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, गेहूं की बोरी लेकर गए थे शिवराज चौहान के घर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। टीटी नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में की है, पुलिस ने बताया कि यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ किसानों के साथ किया गया था।
- 16 Oct 2025 1:47 PM IST
अपनी ही नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने पर अड़े BJP पार्षद, कांग्रेसी भी साथ अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे कलेक्टर के पास
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में बीजेपी की नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने के लिए सियासी संग्राम शुरू हो गया है, बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद एकजुट हो गए हैं, बीजेपी के पार्षद तो इतने नाराज हैं कि अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन लेकर हरदा कांग्रेस विधायक आरके दोगने के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंच गए, हालांकि बाद में पार्षदों ने इसको संयोग बताया। कहा कि विधायक के साथ नहीं आए हैं, जबकि कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने साथ में आने का दावा किया है। उधर, बीजेपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पार्षदों को 24 घंटे में जवाब मांगा है।
- 16 Oct 2025 1:33 PM IST
कफ सिरप कांड के बाद एक और कहानी...अब बच्चे की दवा में मिले कीड़े! ग्वालियर के अस्पताल में पूरा स्टॉक सील
मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद अब ग्वालियर के एक सरकारी अस्पताल में एंटीबायोटिक दवा में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। महिला की शिकायत के बाद अस्पताल में उपलब्ध Azithromycin की पूरी खेप जब्त कर ली गई है, 306 बोतलों को सील कर जांच के लिए भोपाल और कोलकाता लैब भेजा गया है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
- 16 Oct 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 16-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 136.10 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 15 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 23.35 प्रतिशत की वृद्धि है।
- 16 Oct 2025 1:07 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 16-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 140.08 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 15 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 23.35 प्रतिशत की वृद्धि है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 16 Oct 2025 1:04 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहान्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है। हम लोगों ने तो उनकी संपत्ति को भी जब्त करके गरीबों के लिए आवास बनाने शुरू कर दिए हैं।"
- 16 Oct 2025 12:44 PM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन के नामांकन पर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन के नामांकन पर कहा, "बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और आज कई विधानसभाओं में नामांकन रैली है। हम हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा से उम्मीदवार नितिन नवीन की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। नितिन नवीन भारी मतों से बांकीपुर विधानसभा जीतेंगे।"
- 16 Oct 2025 12:29 PM IST
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की नई शुरुआत के बारे में दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज रेलवे में एक नई शुरूआत की गई है जो यात्रियों की जीवन में एक बड़ा बदलाव लाने का प्रयास है। रेलवे के सिस्टम में कंबल का व्यवहार हमेशा से रहा है लेकिन कंबल को लेकर एक संशय रहता था जिसे खत्म करने के लिए कंबल के कवर की व्यवस्था शुरू की गई है। यदि यह एक्सपेरिमेंट सफल रहता है तो इसे देश भर में फैलाया जाएगा। साथ ही साथ जो छोटे स्टेशन हैं, ऐसे स्टेशनों पर भी सुविधा बढ़े, खासकर प्लैटफॉर्म की हाइट, साइन बोर्ड, सूचना प्रणाली आदि। यह सुविधाएं आज राजस्थान के 65 स्टेशनों में जो करीब-करीब सभी मंडलों में मौजूद हैं, वहां की गई हैं। आने वाले समय में और भी विकास कार्य होंगे।"
- 16 Oct 2025 12:23 PM IST
अमित शाह ने CBI आयोजित 'भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण: चुनौतियां और रणनीतियां' विषय पर सम्मेलन को किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI द्वारा आयोजित 'भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण: चुनौतियां और रणनीतियां' विषय पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त भारत सुरक्षित सीमाओं के साथ-साथ कानून का शासन सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस सम्मेलन में हम वैश्विक संचालन, सशक्त समन्वय और स्मार्ट कूटनीति को एक साथ लाना सुनिश्चित करेंगे।"
Created On :   16 Oct 2025 8:16 AM IST












