Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Jun 2025 12:19 AM IST
ग्लोबल टेनिस क्रिकेट लीग पहली अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल लीग शारजाह में होगी आयोजित
टेनिस बॉल क्रिकेट को अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान मिलने वाली है। मुंबई में ग्लोबल टेनिस क्रिकेट लीग के लॉन्च के साथ ही गली-मोहल्लों में खेला जाने वाला टेनिस बॉल क्रिकेट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी छाप छोड़ेगा।
- 17 Jun 2025 11:53 PM IST
हरियाणा में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है- INLD नेता अभय सिंह चौटाला
INLD नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा, " हरियाणा में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है... इसके साथ ही पानी, बिजली जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार पूरी तरह से विफल रही है। यह आश्चर्य की बात है कि लोग कहीं से भी फोन करके पैसे वसूलते हैं और पैसे न देने पर गोली मार दी जाती है। जब कोई व्यक्ति सरकार के पास शिकायत लेकर जाता है तो उसकी बात सुनने की बजाय उसे सुलझाने के लिए कहा जाता है। कानून व्यवस्था ठप है... जब तक कानून व्यवस्था, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं सुधरती तब तक यहां कोई उद्योग नहीं आ सकता। हमने इन सभी मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि अगर सरकार जल्द ही कार्रवाई नहीं करती है तो हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।"
- 17 Jun 2025 11:49 PM IST
ईरान के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद
ईरान के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद हो गया है।
- 17 Jun 2025 11:49 PM IST
बांग्लादेश राजनीतिक दलों ने सुधारों पर 'राष्ट्रीय सहमति आयोग' के साथ चर्चा की
राजनीतिक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच बांग्लादेश के राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय सहमति आयोग (एनसीसी) के बीच मंगलवार को दूसरे चरण की चर्चा शुरू हुई। एनसीसी के साथ राजनीतिक दलों की चर्चा के इस दूसरे दौर का मुख्य उद्देश्य अंतरिम सरकार द्वारा निर्धारित विभिन्न सुधार आयोगों की सिफारिशों को पूरा करना और जुलाई चार्टर का मसौदा तैयार करना है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक चर्चा का केंद्र सुधार आयोग की उन सिफारिशों को जारी रखने पर रहा, जो पहले दौर के दौरान अधूरी रह गई थीं।
- 17 Jun 2025 10:32 PM IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 की कार्ययोजना की समीक्षा की
जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 की कार्ययोजना की समीक्षा की।
- 17 Jun 2025 9:55 PM IST
वर्ष 2025 चीन-मध्य एशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कजाकिस्तान की यात्रा पर हैं। इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति रेडियो व टेलीविजन परिसर ने 16 जून को कजाकिस्तान राष्ट्रपति केंद्र में वर्ष 2025 चीन-मध्य एशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने बधाई संदेश भेजा।
- 17 Jun 2025 9:37 PM IST
ईरान ने तेल अवीव में इजरायली खुफिया ठिकानों पर हमला किया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को तेल अवीव में सैन्य खुफिया और मोसाद फैसिलिटी सहित "प्रमुख इजरायली खुफिया स्थलों" पर हमले किए। वहीं, इजरायली वायु सेना ने कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में हवाई हमलों की एक नई शुरुआत की है।
- 17 Jun 2025 9:11 PM IST
ओडिशा गैंगरेप मामले पर कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस का बयान
ओडिशा गैंगरेप मामले पर कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक घटना है। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की जांच के लिए सदन स्तरीय समिति की मांग की थी, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। गोपालपुर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर छुट्टी के दिन यह भयावह घटना घटी जिसमें 10 लोगों ने एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस तरह की घटना राज्य सरकार की विफलता को दर्शाती है। सरकार एक साल से प्रचार और मार्केटिंग में व्यस्त है। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध हर दिन बढ़ रहे हैं। लोग अब समझ गए हैं कि वे इस सरकार पर और भरोसा नहीं कर सकते।"
- 17 Jun 2025 9:07 PM IST
गुजरात में राजकोट शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई
गुजरात में राजकोट शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
- 17 Jun 2025 8:30 PM IST
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने INLD नेता अभय सिंह चौटाला के बयान पर किया पलटवार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने INLD नेता अभय सिंह चौटाला के बयान पर कहा, "वे अपने कार्यकाल को तो याद कर लें, कैसा कार्यकाल था। लोगों ने भुगता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने अपने पुलिस प्रशासन को खुली छूट दी है, राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है, अगर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है तो हमने पुलिस से कहा है कि आप सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।"
Created On :   17 Jun 2025 8:00 AM IST