Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 Jun 2025 7:46 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्रों को नगर निगमों में विलय करने का अनुरोध किया, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन और जन सुविधाओं के समग्र विकास में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैडों को आरसीएस हवाई सेवा के तहत उपयोग करने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।
- 17 Jun 2025 7:18 PM IST
मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस को इससे(जनगणना) आपत्ति क्यों है? - भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस को इससे(जनगणना) आपत्ति क्यों है? जनगणना एक रूटीन सिस्टम के तहत होती है और यह उसी तरीके से हो रही है। जहां तक जाति जनगणना का सवाल है तो प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्पष्ट कर दिया है। जब चीजें स्पष्ट हैं, तो पवन खेड़ा या अन्य कांग्रेस नेताओं का बयान कहां से आया? मैं फिर से कह रहा हूं कि ये सिर्फ़ बयानवीर लोग हैं, ये सिर्फ़ बयान देते हैं और चीज़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं।"
- 17 Jun 2025 7:05 PM IST
असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य सांसद विदेश मामलों पर संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे
भाजपा सांसद अरुण गोविल, भाजपा सांसद आरपीएन सिंह, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य सांसद विदेश मामलों पर संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे।
- 17 Jun 2025 6:57 PM IST
राजस्थान के जयपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई
राजस्थान के जयपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
- 17 Jun 2025 6:13 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रिक्रिएशन पर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सियेम का बयान
राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रिक्रिएशन पर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सियेमने कहा, "हमने क्राइम सीन रिक्रिट किया कि आरोपियों ने यह कैसे किया होगा। हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने स्कूटी वाहन रखी थी। हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। तीन वार किए गए- पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने हमला किया। हमने पाया है कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है। आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। SDRF दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया। यह पूरी घटना हुई। रिक्रिएशन बहुत सफल रहा। हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है।"
- 17 Jun 2025 5:57 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के दिवंगत पूर्व सीएम और भाजपा नेता विजय रूपाणी की प्रार्थना सभा में पहुंचे। उन्होंने विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी।
- 17 Jun 2025 5:40 PM IST
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तत्काल कार्रवाई और एकजुटता की जरूरत
इंडोनेशिया के बाली में आयोजित मलेरिया उन्मूलन के लिए एक नई पहल "इंडोनेशिया कॉल टू एंड मलेरिया इनिशिएटिव" की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन के लिए सरकारी नेतृत्व और समन्वय को मजबूत करना है। एशिया पैसिफिक लीडर्स मलेरिया अलायंस के सीईओ सार्थक दास ने मंगलवार को कहा, "समय हमारे पास सबसे कीमती वस्तु है। और वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य में असाधारण संघर्ष, संकुचन और अराजकता के इस समय में, हमें अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वह है, वह है सहयोग और प्रतिबद्धता।
- 17 Jun 2025 5:21 PM IST
ईरान-इजराइल हवाई हमले जारी
ईरान पर जारी इजराइली हवाई हमले में कई ईरानी अधिकारियों कि मौत हो गई। इजराइली हमलों में ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की मौत हो गई है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया कार्यालय यानी सैन्य आपात कमान के चीफ थे।
- 17 Jun 2025 5:17 PM IST
हर साल चीन अपने परमाणु जखीरे में 100 नए परमाणु बम जोड़ रहा है रिपोर्ट
सिप्री रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 तक भारत के पास 180, अमेरिका के पास 5177 परमाणु बम है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हर साल चीन अपने परमाणु जखीरे में 100 नए परमाणु बम जोड़ रहा है। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद चीनी विदेश मंत्रायल ने सफाई देते हुए कहा कि परमाणु हाथियार आत्मरक्षा के लिए हैं।
- 17 Jun 2025 5:01 PM IST
भारतीय दूतावास ने अराक विश्वविद्यालय से सभी भारतीय छात्रों को निकलने को कहा
शिराज विश्वविद्यालय और इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रशासन से भारतीय दूतावास की बात हो चुकी है। मंगलवार सुबह यहां से छात्रों को निकाला जाएगा। भारतीय दूतावास ने अराक विश्वविद्यालय से सभी भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है।
Created On :   17 Jun 2025 8:00 AM IST