Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 July 2025 5:03 PM IST
दुर्गापुर में PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया
दुर्गापुर में PM मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा है इसके पीछे भारत में दिख रहे वो बदलाव हैं जिन पर विकसित भारत की इमारत का निर्माण हो रहा है। इन बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसमें सोशल, फिजिकल और डिजिटल हर प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर है।"
- 18 July 2025 4:55 PM IST
दुर्गापुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए दुर्गापुर को बताया भारत की श्रम शक्ति का बड़ा केंद्र
दुर्गापुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "दुर्गापुर स्टील सिटी होने के साथ ही भारत की श्रम शक्ति का भी बड़ा केंद्र है। भारत के विकास में दुर्गापुर की बहुत बड़ी भूमिका है। आज इसी भूमिका को और मजबूत करने का अवसर हमें मिला है। आज यहां 5400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये परियोजनाएं यहां कि कनेक्टिविटी को सशक्त करेंगी। यहां गैस बेस्ड इकोनॉमी को बल मिलेगा। ये परियोजनाएं 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' के मंत्र के साथ पश्चिम बंगाल के आगे बढ़ने में मदद करेंगी।"
- 18 July 2025 4:45 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल होंगे।
- 18 July 2025 4:29 PM IST
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रायपुर स्थित PMLA कोर्ट में हुए पेश
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रायपुर स्थित PMLA कोर्ट में पेश हुए। प्रवर्तन निदेशालय ने आज चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया। उन्हें छत्तीसगढ़ में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
- 18 July 2025 4:20 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो सौगात दी है, वह आने वाले समय में बिहार को विकसित बिहार बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। जिस साहस के साथ आप बिहार के विकास के लिए खड़े हैं, उसके लिए हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। आने वाले समय में बिहार निश्चित रूप से विकसित होगा और हम राज्य में आपकी निरंतर उपस्थिति की आशा करते हैं। बिहार की जनता आपका(प्रधानमंत्री मोदी) इंतजार कर रही है।"
- 18 July 2025 4:12 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने दिया बयान
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "चंपारण के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसे एक साथ 2 अमृत भारत ट्रेनें मिली हैं। इसके अलावा, बिहार में 8,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मोदी जब भी बिहार आते हैं, खुशियों की सौगात लेकर आते हैं। अब तक केंद्र सरकार ने विभिन्न माध्यमों से बिहार को लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है, जो बिहार की जरूरतों के प्रति भारत सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।"
- 18 July 2025 3:58 PM IST
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर केदार कश्यप ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कहा, "सरकार किसी भी तरह के दबाव में नहीं है। ये कांग्रेस की सरकार नहीं है। ED अपनी कार्रवाई कर रही है, ED सरकार के कहने पर नहीं चलती। इससे पहले भी उनसे पूछताछ हुई थी, वे शक के दायरे में हैं।"
- 18 July 2025 3:20 PM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मर्काबार्ना का दौरा करके दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "250 एकड़ का यह विशाल परिसर सभी प्रकार की फसलों की पूर्ति करने में सक्षम है। यह फसलों की बिक्री, प्रसंस्करण और अतिरिक्त फसलों के भंडारण के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। मध्य प्रदेश में कृषि गतिविधियों और अधिशेष फसलों के अलावा, किसानों के पास एक ऐसा क्षेत्र भी होगा जहां वे स्पेन और अन्य देशों में अपनी उपज बेचकर दुनिया से जुड़ सकेंगे। यह मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा। यहां व्यापारियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और फसलों की शुद्धता का भी ध्यान रखा जाता है।'
- 18 July 2025 3:13 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल कार्यक्रम के भारतीय दल में लिया हिस्सा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल कार्यक्रम के भारतीय दल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आज मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिन्होंने ढेर सारे मेडल जीतकर भारत को गौरव दिलाया है। यहां पर ढेर सारे लोग हैं जो मेडल जीतकर आए हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मेडल नहीं जीत पाए। हमारे लिए सबसे बड़ी बात खेलना होता है। जीत और हार तो जीवन का हिस्सा होता है। लेकिन जीतने का लक्ष्य होना चाहिए और जीतना हमारी आदत होनी चाहिए और जब हम इसे अपनी आदत बनाते हैं तो हम उत्कृष्ट की ओर आगे बढ़ते हैं।"
- 18 July 2025 2:55 PM IST
103 से गिरकर नेशनल रैकिंग 127 पर आई, प्रदेश स्तर पर 199 वां नंबर मिला
केन्द्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण का रिजल्ट जारी कर दिया। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की मीडियम सिटी वाली केटेगिरी में शामिल सिवनी की नेशनल रैंकिंग इस बार गिर गई है।
Created On :   18 July 2025 8:13 AM IST