Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 July 2025 2:46 PM IST
एकतरफा प्यार के चक्कर में साली के बच्चें की कर दी हत्या
शहर के दो सगे मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी बच्चों का सगा मौसा निकला जिसने अपने साथी की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था।
- 18 July 2025 2:35 PM IST
कटनी व सागर की ऊंची छलांग, टॉप 10 में पहुंचे
वर्ष 2024 की गुरूवार को जारी स्वचछता रैंकिंग में महाकोशल के कटनी तथा बुंदेलखंड के सागर ने सबको चौंकाया है। मीडियम सिटी (50 हजार से 3 लाख) की श्रेणी में कटनी को राष्ट्रीय स्तर पर 8 वीं तथा सागर को 10 वीं रैंक हासिल हुई है।
- 18 July 2025 2:25 PM IST
सीवर लाइन के लिए खुदाई कर रहे दो मजदूरों की मिट्टी धंसने से दबकर मौत
शहडोल शहर के वार्ड क्रमांक एक कोनी में गुरूवार दोपहर 12.30 बजे सीवर लाइन के लिए खुदाई कर रहे दो मजदूरों की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई। मृतकों में 36 वर्षीय लालू बैगा और 37 वर्षीय दादू बैगा शामिल हैं।
- 18 July 2025 2:15 PM IST
ज्वाइिनंग के चंद दिन बाद ही विवादों में घिरे छिंदवाड़ा तहसीलदार
ज्वाईनिंग के चंद दिन बाद ही छिंदवाड़ा तहसीलदार राजेश मरावी विवादों में फंस गए हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
- 18 July 2025 2:05 PM IST
मेडिकल कॉलेज के मेस में मिली गंदगी, कॉकरोच और कीड़े
मेडिकल कॉलेज स्थित बॉयस और गर्ल्स होस्टल में संचालित मेस में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की फूड टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेस में गंदगी, कॉकरोच, कीड़े घूमते मिले। मेस में गंदगी मिलने पर फूड टीम ने संचालक को नोिटस जारी किया है।
- 18 July 2025 1:55 PM IST
जिले का एक गांव ऐसा..जहां अब भी बच्चों को नदी पार करके पहुंचना होता स्कूल
जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत ग्वारा के झीलढाना गांव के बच्चे नदी पार कर स्कूल गुलसी गांव जा रहे हैं। मोहखेड़ ब्लॉक के बच्चों को बिछुआ विकासखंड के गुलसी प्राथमिक शाला जाना होता है।
- 18 July 2025 1:45 PM IST
खाद की किल्लत..अमरवाड़ा में किसानों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
अमरवाड़ा में खाद (यूरिया) न मिलने से आक्रोिशत किसानों ने गुरुवार सुबह चक्काजाम कर विराेध प्रदर्शन किया। हिसरसानी सहकारी समिति के बाहर सड़क जाम कर यूरिया लेने आई महिलाओं और किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
- 18 July 2025 1:35 PM IST
अंधा हत्याकांड..सीसीटीवी कैमरे में कैद संदेही की तलाश में जुटी पुलिस
कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के इसरा उमरिया में 28 जून की सुबह एक शख्स का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त चौरई के आमाटोला निवासी मनीराम जामोरे के रूप में हुई थी।
- 18 July 2025 1:25 PM IST
पिता के बाद बेटे की खुदकुशी का मामला
पिता बाबूलाल कोरी की खुदकुशी के 3 वर्ष बाद उसके बेटे सुदामा कोरी 48 वर्ष की फांसी लगाने के मामले में मृतक को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस आरक्षक आशीष कोरी के खिलाफ नागौद थाने में आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का एक और अपराध दर्ज किया गया है।
- 18 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 18-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 17 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि है।
Created On :   18 July 2025 8:13 AM IST