Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Sept 2025 6:10 PM IST
पीएम मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित मदन राठौड़
राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जीएसटी फॉर नेक्स्ट जनरेशन को लेकर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कांग्रेस पर विधानसभा भवन में कैमरे को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को काफी फायदा होने वाला है।
 - 18 Sept 2025 6:01 PM IST
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए ध्रुव जुरेल का तूफानी शतक, श्रेयस अय्यर रहे फ्लॉप, भारत ने 4 विकेट पर बनाए 403 रन
इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे अनाधिकारिक टेस्ट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 403 रन बना लिए हैं। भारतीय ए टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने प्रभावित किया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह 132 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद हैं। जुरेल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ 181 रन की साझेदारी कर ली है। पड्डिकल भी शतक के करीब हैं और 178 गेंद पर 8 चौके की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 - 18 Sept 2025 5:42 PM IST
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जश्न मनेगा हॉकी इंडिया
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर हॉकी इंडिया ने अखिल भारतीय स्तर पर समारोहों का आह्वान किया है। 7 नवंबर को विशेष समारोह का आयोजन होगा। भारतीय हॉकी की यात्रा 1925 में पहले राष्ट्रीय खेल संस्था के गठन के साथ शुरू हुई थी। समारोह से जुड़ा विवरण जल्द दिया जाएगा।
 - 18 Sept 2025 5:32 PM IST
अगर राहुल गांधी का वोट काटने का आरोप झूठा है तो चुनाव आयोग साबित करे कमल हासन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े को लेकर गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नया दावा किया। उन्होंने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में 6,018 मतदाताओं के वोट डिलीट किए गए। इस पर एमएनएम पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष कमल हासन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 - 18 Sept 2025 5:21 PM IST
चीन में साइकिल का सामाजिक स्वामित्व लगभग 58 करोड़
17 सितंबर विश्व साइकिलिंग दिवस है। चीनी साइकिल एसोसिएशन के अनुसार वर्तमान में चीन में लगभग 58 करोड़ साइकिलें और इलेक्ट्रिक साइकिलें हैं, जिनमें 20 करोड़ से ज़्यादा साइकिलें और लगभग 38 करोड़ इलेक्ट्रिक साइकिलें शामिल हैं। देश भर में शहरी निवासियों द्वारा की जाने वाली हर 100 यात्राओं में से लगभग 30 यात्राएं दो पहियों पर होती हैं।
 - 18 Sept 2025 5:13 PM IST
दिल्ली मंत्री आशीष सूद ने किया 'निपुण शाला' का उद्घाटन, एजुकेशन सिस्टम को और बेहतर बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रयासों से गुरुवार को दिल्ली के जनकपुरी सी3 ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय क्रमांक-1 में एक "निपुण शाला" का उद्घाटन किया गया।
 - 18 Sept 2025 4:50 PM IST
'हार की आशंका से डरी एनएसयूआई, ईवीएम पर मढ़ रही आरोप', डूसू चुनाव के बीच एबीवीपी का हमला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतदान प्रक्रिया तनाव और धांधली के आरोपों से घिरी हुई है। दोनों छात्र संगठनों (एबीवीपी और एनएसयूआई) ने एक-दूसरे पर धांधली का आरोप लगाया है। नॉर्थ कैंपस के कुछ मतदान केंद्रों से हल्की झड़प और धक्का-मुक्की की खबरें मिलीं। इन घटनाओं पर एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई हार की आशंका से डरी हुई है और इसलिए ईवीएम पर आरोप मढ़ा जा रहा है।
 - 18 Sept 2025 4:33 PM IST
राहुल गांधी के आरोप पर केसी त्यागी का सवाल, क्या वोट चोरी से ही बनी कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संवैधानिक संस्था को बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाना ठीक नहीं है।
 - 18 Sept 2025 4:13 PM IST
मेरी नानी ने 'इडली कढ़ाई' में पहली बार की है एक्टिंग धनुष
निर्देशक-अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म धनुष के लिए बहुत ही खास है। एक्टर धनुष ने बताया कि फिल्म में उनकी नानी ने पहली बार एक्टिंग की है।
 - 18 Sept 2025 3:58 PM IST
पैकेज्ड फूड नहीं, फल हैं असली पावरहाउस! आयुर्वेद से जानें खाने का सही तरीका
आयुर्वेद में आहार को ही सबसे बड़ी औषधि माना गया है। हमारा शरीर जैसा भोजन ग्रहण करता है, वैसा ही उसका स्वास्थ्य और मन बनता है। यही कारण है कि आयुर्वेद हमें ताजा और मौसमी फल-सब्जियां खाने की सलाह देता है।
 
Created On :   18 Sept 2025 8:02 AM IST












