Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Sept 2025 7:47 PM IST
देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। इस वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल सहित कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
 - 19 Sept 2025 7:40 PM IST
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह
उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। इस वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल सहित कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
 - 19 Sept 2025 7:34 PM IST
महागठबंधन की मांग
दरभंगा के सुपौल बाजार में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने उनकी वैन को रोककर नारेबाजी की। उन्होंने महागठबंधन में अपनी पार्टी को शामिल करने की मांग की।
 - 19 Sept 2025 7:23 PM IST
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने रोकी तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा, महागठबंधन में शामिल करने की मांग
दरभंगा के सुपौल बाजार में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने उनकी वैन को रोककर नारेबाजी की। उन्होंने महागठबंधन में अपनी पार्टी को शामिल करने की मांग की।
 - 19 Sept 2025 7:22 PM IST
कंप्यूटर बाबा का आंदोलन
मध्य प्रदेश में गायों की स्थिति और उनके संरक्षण के मुद्दे पर साधु-संतों के साथ कंप्यूटर बाबा भी शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने गायों की मौत पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा।
 - 19 Sept 2025 7:05 PM IST
'नमो वन' में 10,000 से 12,000 पौधे लगाए जाएंगे- लोधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि 'नमो वन' विकसित किया जा रहा है, जिसमें 10,000 से 12,000 पौधे लगाए जाएंगे।
 - 19 Sept 2025 6:51 PM IST
भाजपा के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं- इमरान प्रताप गढ़ी
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी ने शुक्रवार को भाजपा की ओर से घुसपैठियों के मुद्दे का जिक्र किए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कोई वाजिब मुद्दा नहीं बचा है।
 - 19 Sept 2025 6:48 PM IST
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई मैच से पहले कई बार किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन आईसीसी
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने अपना आखिरी लीग मैच यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को खेला था। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट और नो हैंडशेक विवाद को मुद्दा बनाया था। इस वजह से मैच निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस हरकत को प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है।
 - 19 Sept 2025 6:18 PM IST
विश्व जूनियर रैंकिंग हिमांशी टोकस शीर्ष स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय जूडोका बनीं
हिमांशी टोकस ने जूडो में इतिहास रच दिया है। वह जूनियर विश्व रैंकिंग में महिलाओं के 63 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व में पहले स्थान पर पहुंच गईं हैं। वह इस खेल के इतिहास में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय जूडोका बनी हैं।
 
Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST












