Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Sept 2025 5:56 PM IST
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, बरेली पुलिस ने पांचवे अपराधी का किया हाफ एनकाउंटर
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, बरेली पुलिस ने पांचवे अपराधी का किया हाफ एनकाउंटर
 - 19 Sept 2025 5:44 PM IST
‘राहुल गांधी ने अर्बन नक्सल सोच का सबूत दिया’, Gen Z बयान पर बोले CM फडणवीस
‘राहुल गांधी ने अर्बन नक्सल सोच का सबूत दिया’, Gen Z बयान पर बोले CM फडणवीस
 - 19 Sept 2025 5:01 PM IST
UP: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को जमानत दी
UP: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को जमानत दी
 - 19 Sept 2025 4:34 PM IST
भारतीय रुपया में मामूली बढ़त
भारतीय रुपया में बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 88.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.22 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 87.96 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 - 19 Sept 2025 4:24 PM IST
निफ्टी 25330 से नीचे बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (19 सितंबर 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.55 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,327.05 के स्तर पर बंद हुआ।
 - 19 Sept 2025 4:11 PM IST
सेंसेक्स 387 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (19 सितंबर 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 387.73 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.23 के स्तर पर बंद हुआ।
 - 19 Sept 2025 4:01 PM IST
फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान
म्यूजिक जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। फेमस सिंगर जुबीन गर्ग ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। स्कूबा डाइविंग के दौरान सिंगर के साथ एक हादसा हो गया जिसमें उनकी जान चली गई है।
 - 19 Sept 2025 3:51 PM IST
सीएम धामी ने देहरादून में शुरू किया 'सेवा पखवाड़ा', शहर के सौ वार्डों में चलेगा सफाई अभियान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में नगर निगम के सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया, जिसमें शहर के सभी 100 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह 'स्वच्छोत्सव' के तहत अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी 100 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाने, कूड़ा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाने जैसे कई काम किए जाएंगे।
 - 19 Sept 2025 3:40 PM IST
फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल , घुसपैठियों को देश में रहने नहीं देंगे : सोमैया
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. किरीट सोमैया ने अचलपुर तहसील कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय और अचलपुर पुलिस स्टेशन का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकली दस्तावेजों के आधार पर कोई भी अपात्र व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं बन पाएगा। घुसपैठियों को देश में रहने नहीं देंगे। इस वर्ष लगातार तीसरी बार अचलपुर दौरे पर आए।
 - 19 Sept 2025 3:28 PM IST
जीएसटी रेट में कटौती से आवास और निर्माण क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
प्रमुख निर्माण सामग्री और सेवाओं पर जीएसटी रेट में कटौती से आवास अधिक किफायती होने, इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत कम होने और अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। ये सुधार सभी के लिए आवास के राष्ट्रीय मिशन के साथ पूरी तरह से संरेखित हैं और इनपुट लागत कम कर स्मार्ट सिटी, मेट्रो परियोजनाओं और अन्य शहरी एवं ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास जैसी प्रमुख पहलों को भी समर्थन देंगे। इसके अतिरिक्त, बयान में कहा गया है कि ये सुधार निर्माण क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करेंगे।
 
Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST












