Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Sept 2025 2:55 PM IST
पीएम आवास कॉलोनी से दिव्यांग की स्कूटर ले उड़े चोर
कोलगवां थाना अंतर्गत पीएम आवास कॉलोनी उतैली में चोर-बदमाशों और नशेडिय़ों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि यहां निवासरत परिवार दिन में भी डरे-सहमे रहते हैं। शराबखोरी, मारपीट और चोरी आम बात हो चुकी है। ऐसे ही अपराधियों ने बीते 14 सितंबर की रात को दिव्यांग युवक थ्री-व्हीलर स्कूटर पार कर दी।
- 19 Sept 2025 2:45 PM IST
अवैध मांस दुकानों के खिलाफ सड़क पर उतरा विहिप
नगर निगम क्षेत्र में जवाहर नगर दुर्गा मंदिर के सामने संचालित मांस की दुकानों को हटाने के लिए गुरुवार शाम को विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उग्र विरोध प्रदर्शन कर 100वीं दफा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ सडक़ पर टायर जलाकर नाराजगी जताई गई।
- 19 Sept 2025 2:35 PM IST
गार्ड से अड़ीबाजी और कॉलेज में शराबखोरी पर 4 बंदी
पीएमश्री एक्सीलेंस महाविद्यालय के सुरक्षाकर्मी से गाली-गलौज, मारपीट और अड़ीबाजी के साथ वाहन पार्किंग में खुलेआम नशाखोरी करने वाले 4 आरोपियों को कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- 19 Sept 2025 2:25 PM IST
4 साल से अलग रह रही पत्नी से बेटी को छीन ले गया पति
जिला मुख्यालय का एक ऐसा थाना जहां महिला संबंधी अपराधों की प्राथमिकता से सुनवाई होती है, उसी परिसर से एक मां से उसकी बेटी छीन ली गई, मगर पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। हताश महिला ने अंतत: अपनी फरियाद पुलिस अधीक्षक से लगाई है।
- 19 Sept 2025 2:15 PM IST
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पिता-पुत्र पर फेंका खौलता पानी
नागौद कस्बे में लोन की वसूली के लिए पहुंचे फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों तरफ से 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीडितों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
- 19 Sept 2025 2:05 PM IST
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पिता-पुत्र पर फेंका खौलता पानी
नागौद कस्बे में लोन की वसूली के लिए पहुंचे फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और पिता-पुत्र के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों तरफ से 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीडि़तों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
- 19 Sept 2025 1:55 PM IST
सिविल लाइन थाना अंतर्गत सूने घर से लाखों की चोरी
सिविल लाइन थाना अंतर्गत बगहा बाइपास में स्थित सूने घर का ताला तोडक़र चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि गृहस्वामी नीतेश कुशवाहा, बुधवार शाम को गढिय़ा टोला स्थित किराना दुकान पर आ गया था, जबकि अन्य परिजन पहले से ही दूसरे घर चले गए थे।
- 19 Sept 2025 1:45 PM IST
पड़ोस में रहने वाली महिला को जहर खिलाने का आरोपी गिरफ्तार
पड़ोस में रहने वाली महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोपी को चौबीस घंटे अंदर कोठी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 19 Sept 2025 1:35 PM IST
प्रतिमा रखने को लेकर दो परिवार भिड़े, मारपीट में 3 घायल
मैहर जिले के बदेरा थाना अंतर्गत लटागांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शासकीय जमीन को लेकर अगल-बगल रहने वाले परिवारों के बीच विवाद चल रहा है।
- 19 Sept 2025 1:25 PM IST
विवादों में घिर रहे पदाधिकारी, प्रभारी मंत्री के फर्जी पत्र में मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा का जिक्र
ग्राम रोजगार सहायक का स्थानांतरण निरस्त कराने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के फर्जी अनुशंसा पत्र में भाजपा के तामिया मंडल की अनुशंसा का जिक्र किया गया है। अनुशंसा पत्र संलग्न होने की बात भी लिखी गई है। पूरे मामले में मंडल के पदाधिकारी भी विवादित हो गए हैं।
Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST












