Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 19 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 19-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 18 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 19 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 19-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 18 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि है।

  • 19 Sept 2025 12:55 PM IST

    ग्रैमी विजेता गीतकार ब्रेट जेम्स का विमान दुर्घटना में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

    प्रसिद्ध गीतकार और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्रेट जेम्स का निधन विमान दुर्घटना में हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके थे। ब्रेट जेम्स ने कई लोकप्रिय गाने लिखे। उनका जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी रचनाएं और योगदान संगीत की दुनिया में लंबे समय तक याद किए जाएंगे। यह दुखद हादसा 18 सितंबर को नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेट जेम्स जिस विमान में सफर कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस विमान में तीन लोग सवार थे और अफसोस की बात यह है कि हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी।

  • 19 Sept 2025 12:50 PM IST

    छत्तीसगढ़ कई जिलों में दुकानों से राशन चोरी करते थे, सात आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राशन दुकानों से चावल और अन्य खाद्य सामग्री चोरी के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी प्रदेश के कई जिलों में राशन की दुकानों पर चोरी करते थे। पुलिस को कई दिनों से अलग-अलग थानों में राशन चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोरवा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राशन की दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिसमें चावल, चीनी और अन्य सामान चोरी हो रहा था। इस मामले में पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय थी। गुरुवार रात गश्त के दौरान कुछ लोग संदिग्ध दिखाई दिए, जिनका पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए।

  • 19 Sept 2025 12:40 PM IST

    सरकार को बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए मुकेश नायक

    पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने शुक्रवार को बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को केंद्र सरकार से बात करने की सलाह दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बड़े भाई हैं। ऐसी स्थिति में अगर शास्त्री जी प्रधानमंत्री के पास जाकर बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के संबंध में अनुशंसा करने का आग्रह करते हैं तो निश्चित तौर पर इस दिशा में आगे चलकर अहम कदम उठाया जा सकेगा।

  • 19 Sept 2025 12:34 PM IST

    राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न को उजागर किया पप्पू यादव

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों का पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न तय किए हैं, जिन्हें राहुल गांधी ने उजागर किया है। पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी संविधान की रक्षा और आम आदमी के वोट के अधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने साफतौर पर कहा है कि लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। मैं पूछता हूं कि इसके पीछे कौन है और क्यों इतनी बड़ी तादाद में वोट काटे जा रहे हैं? मुद्दा यह है कि चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न तय किए हैं, जिन्हें राहुल गांधी ने उजागर करने का काम किया है।"

  • 19 Sept 2025 12:20 PM IST

    राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    देश में 'वोट चोरी' के आरोपों के बाद 'जैन जी' पर सियासत तेज है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवा छात्र और संविधान लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और 'वोट चोरी' को रोकेंगे। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं। बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हताश हैं। इसलिए वे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं और कभी 'जैन-जी' की बात करते हैं। ये कभी मुसलमानों को भड़काते हैं और कभी ऊल-जलूल बातें करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • 19 Sept 2025 12:09 PM IST

    अल्पना बुच के 50वें जन्मदिन पर रुपाली गांगुली ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

    टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री अल्पनी बुच शुक्रवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी को-स्टार और शो की मुख्य नायिका रुपाली गांगुली ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सोशल मीडिया के ट्रेंडिंग वॉइस ओवर पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। रुपाली ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, तुम थोड़ी अजीब हो और तुम्हें हर चीज एकदम परफेक्ट चाहिए। तुम्हारे बिना मैं क्या करती? तुमसे बहुत प्यार करती हूं!"

  • 19 Sept 2025 11:47 AM IST

    'घुसपैठियों को नागरिक बनाने की साजिश', विजय सिन्हा का कांग्रेस-राजद पर बड़ा हमला, तेजस्वी के रोजगार वादों पर तंज

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ये लोग भ्रम फैलाकर राज्य की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान, विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के रोजगार के वादों पर भी कटाक्ष किया। घुसपैठियों के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल कांग्रेस ने खेला है। कांग्रेस के खिलाफ जिस राजद का जन्म हुआ, उसी कांग्रेस के गोद में बैठकर लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव घुसपैठियों को स्थापित करने, सरकारी योजनाओं में भागीदार बनाने और उन्हें भारत का नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

  • 19 Sept 2025 11:38 AM IST

    बारामूला हजरत सैयद जांबाज वली के 607वे उर्स पर उमड़ी भीड़, मांगी दुआ

    कश्मीर के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद जांबाज वली (रहमतुल्लाहि अलैह) का 607वां सालाना उर्स खानपोरा, बारामूला में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु उनकी पवित्र दरगाह पर पहुंच रहे हैं, जहां बुजुर्गों, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने फज्र की नमाज के बाद पवित्र अवशेषों के दर्शन किए और पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story