Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 19 Sept 2025 11:25 AM IST
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, गैंगरेप केस में फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (डब्ल्यूआर-2) ने संगीन अपराधों में फरार घोषित अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तिमारपुर के रहने वाले भरत को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप के मामले में वह प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (पीओ) घोषित था। आरोपी के खिलाफ साल 2017 में थाना सुल्तानपुरी में एफआईआर संख्या 471/2017 दर्ज की गई थी, जिसमें धारा 323/376D/506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए थे।
- 19 Sept 2025 11:10 AM IST
गयाजी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पिंडदान-तर्पण, जिला प्रशासन अलर्ट
विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष महासंगम 2025 के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गयाजी पहुंचेंगी। वे गयाजी में पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए विष्णुपद मंदिर में पारंपरिक पिंडदान और तर्पण का कर्मकांड संपन्न करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर गयाजी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे रूट पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार किया गया है।
- 19 Sept 2025 11:01 AM IST
अफगानिस्तान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- 'बगराम एयरबेस को फिर से एक्टिव करने पर विचार'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने फैसलों से दुनिया को हैरान कर रहे हैं। इस बार अमेरिकी प्रशासन ने अपनी अफगानिस्तान नीति में बदलाव किया है और बगराम एयरबेस को फिर से एक्टिव करने पर विचार किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह खुलासा किया है कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस को फिर से कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का यह खुलासा चीन के लिए भी परेशानी भरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद कहा है कि चीन के परमाणु प्रतिष्ठानों के नजदीक होने के कारण बगराम एयरबेस पर उनके प्रशासन का कब्जा जरूरी है।
- 19 Sept 2025 10:46 AM IST
अफगानिस्तान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न, कहा- 'बगराम एयरबेस को फिर से एक्टिव करने पर विचार'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने फैसलों से दुनिया को हैरान कर रहे हैं। इस बार अमेरिकी प्रशासन ने अपनी अफगानिस्तान नीति में बदलाव किया है और बगराम एयरबेस को फिर से एक्टिव करने पर विचार किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह खुलासा किया है कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस को फिर से कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है।
- 19 Sept 2025 10:25 AM IST
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने इंफाल घाटी से 6 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने इंफाल घाटी से 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, ये उग्रवादी इंफाल घाटी के तीन जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। पुलिस ने आज शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये गिरफ्तारियां गुरुवार को की गईं थी।
- 19 Sept 2025 10:12 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर कोर्ट से लगा झटका,ग्वाटेमाला के प्रवासी बच्चों को वापस भेजने पर लगाई रोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। अमेरिकी संघीय कोर्ट के जिला जज टिमोथी जे केली ने एक अहम फैसला सुनाते हुए ट्रंप सरकार को ग्वाटेमाला के प्रवासी बच्चों को तत्काल उनके देश वापस भेजने पर रोक लगा दी है। ये बच्चे अकेले अमेरिका आए थे। ट्रंप की इमिग्रेशन नीति को लेकर कानूनी विवाद में यह एक नया मोड़ है।
- 19 Sept 2025 9:54 AM IST
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच की बड़ी घोषणा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच बड़ी घोषणा की, दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते को जीवित रखने की बात कही।
- 19 Sept 2025 9:35 AM IST
मुंबई में एक ग्राहक अमन चौहान ने बताया iPhone 17PRO Max में नए फ़ीचर हैं, नारंगी रंग नया है
मुंबई में एक ग्राहक, अमन चौहान ने कहा, "मैंने iPhone 17PRO Max खरीदा है, एक 256GB का और दूसरा 1TB का है। मैं रात 12 बजे से लाइन में इंतज़ार कर रहा था और अब मुझे मिल गया है। इसमें नए फ़ीचर हैं। नारंगी रंग नया है।
#WATCH मुंबई: एक ग्राहक, अमन चौहान ने कहा, "मैंने iPhone 17PRO Max खरीदा है, एक 256GB का और दूसरा 1TB का है। मैं रात 12 बजे से लाइन में इंतज़ार कर रहा था और अब मुझे मिल गया है। इसमें नए फ़ीचर हैं। नारंगी रंग नया है..." https://t.co/TSGoYqTG3x pic.twitter.com/U6hMbJXpxd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2025 - 19 Sept 2025 9:26 AM IST
डूसू चुनाव की मतगणना से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उत्तरी परिसर स्थित विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम में मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
- 19 Sept 2025 9:11 AM IST
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मची
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। बताया जा रहा है कि बादल फटने के कारण कई नालों में बाढ़ आ गई, जिसमें कई गाड़ियां बह गईं और घर-बगीचे तबाह हो गए।
Created On :   19 Sept 2025 8:00 AM IST












