Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Oct 2025 8:52 PM IST
छत्तीसगढ़ बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ लगातार जारी है। यह मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र में हो रही है। इसमें एक नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
- 2 Oct 2025 8:34 PM IST
दशहरा 2025: दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रावण दहन किया
देशभर में धूमधाम के साथ दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। दिल्ली में भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धार्मिक लीली समिति के लवकुश रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने तीर चलाकर रावन दहन किया। वहीं, रामलीला मैदान में रावण दहने देखने आए लोगों ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियों, होर्डिंग्स और चादरों में जाकर नीचे खड़े हुए।
- 2 Oct 2025 8:12 PM IST
उत्तर प्रदेश एमएसपी में वृद्धि से किसानों में नई उम्मीद, देवरिया के ग्रामीणों ने सरकार को सराहा
सरकार द्वारा कुछ प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में हाल ही में की गई बढ़ोतरी से किसानों में नई उम्मीद जगी है। सरकार का कहना है कि इस कदम से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के ग्रामीण अंचलों में जब आईएएनएस ने किसानों से इस विषय पर बात की तो उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। किसानों का मानना है कि एमएसपी में बढ़ोतरी एक सकारात्मक पहल है और इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार किसान हितों के प्रति गंभीर है।
- 2 Oct 2025 7:19 PM IST
राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में लोकतंत्र और भारत-चीन रिश्तों को लेकर बयान दिए। इस पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में हैं। अच्छा होता विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते, लेकिन वो भारत के खिलाफ बोलते हैं।
- 2 Oct 2025 6:36 PM IST
आज महात्मा गांधी की अहिंसा वाली अवधारणा काफी प्रासंगिक है - सांसद बृजलाल
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने गुरुवार को गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अहिंसा का पुजारी बताया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में विश्व समुदाय की जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए महात्मा गांधी की अहिंसा वाली अवधारणा काफी प्रासंगिक साबित हो जाती है। आज जहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बना हुआ है। ऐसी स्थिति में महात्मा गांधी की शिक्षा काफी प्रासंगिक है। मैं महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी आश्रम आया हूं, जहां मैं स्वदेशी उत्पादों को देख रहा हूं। मुझे इसे देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।
- 2 Oct 2025 6:05 PM IST
अहमदाबाद टेस्ट केएल राहुल का अर्धशतक, पहले दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर 121/2
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
- 2 Oct 2025 5:52 PM IST
आर अश्विन बीबीएल में सिडनी थंडर के लिए पूरा सीजन खेलेंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन को 1 अक्टूबर को आईएलटी20 के लिए हुई नीलामी में निराशा का सामना करना पड़ा था। अश्विन को आईएलटी20 की छह में से किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। आईएलटी20 में अनसोल्ड रहने के बाद अश्विन ने बीबीएल को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
- 2 Oct 2025 5:38 PM IST
नामीबिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
नामीबिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफ्रीका क्वालीफायर से टी20 विश्व कप में क्वालीफाई करने वाली नामीबिया पहली टीम बन गई है। नामीबिया का यह चौथा टी20 विश्व कप होगा। टी20 विश्व कप 2021, 2022 और 2024 में भी टीम ने क्वालीफाई किया था।
- 2 Oct 2025 5:28 PM IST
विजयदशमी पर सूरत में शस्त्र पूजा, मंत्री हर्ष संघवी ने की शांति की प्रार्थना
विजयादशमी के शुभ अवसर पर, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को सूरत पुलिस मुख्यालय में शस्त्र पूजा की और राज्य की शांति, सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
- 2 Oct 2025 5:15 PM IST
नोएडा में वायरल पोस्टर पर सियासी संग्राम तेज, सपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने किया विरोध-प्रदर्शन
विजयदशमी के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुए एक पोस्टर ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।
Created On :   2 Oct 2025 8:00 AM IST












