Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Oct 2025 5:06 PM IST
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से 1.41 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद केंद्र
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) से 1.41 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह योजना बनाते समय की गई परिकल्पना 91,600 से करीब 1.5 गुना है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।
- 2 Oct 2025 4:57 PM IST
'भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हमला है', कोलंबिया में बोले राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर टिप्पणी की है। उन्होंने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा 'लोकतंत्र पर हमला' है।
- 2 Oct 2025 4:45 PM IST
'कांतारा चैप्टर 1' पब्लिक रिव्यू ऋषभ शेट्टी की फिल्म देखने के बाद क्या बोली जनता?
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल है। इसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
- 2 Oct 2025 4:31 PM IST
एक्टर वरुण तेज के बेटे का नाम होगा वायुव तेज, जानें क्या है मतलब
लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता वरुण तेज कोनिडेला और लावण्या त्रिपाठी हाल ही में पेरेंट्स बने थे। कपल ने गुरुवार को विजयदशमी के शुभ अवसर पर बताया कि उनके बेटे का नाम क्या होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायुव तेज कोनिडेला रखा है।
- 2 Oct 2025 4:23 PM IST
चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस से मातृभूमि की समृद्धि की शुभकामनाएं दी
नए चीन की स्थापना की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीनी शनचो-20 के अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस से वीडियो के जरिए मातृभूमि की समृद्धि और देश की विभिन्न जातियों की जनता को सुखमय और अमन-चैन से रहने की शुभकामनाएं दीं।
- 2 Oct 2025 4:12 PM IST
पीओके राजनीतिक दमन और आर्थिक शोषण के खिलाफ जारी संघर्ष में नौ की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिंसक झड़पें जारी हैं। क्षेत्र में सुधार और सार्वजनिक सुविधाओं की मांग को लेकर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएसी) की ओर से बुलाई गई हड़ताल के दौरान तीन पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
- 2 Oct 2025 3:52 PM IST
हर इंसान की बॉडी ओडर क्यों होती है अलग? जानिए इसके पीछे का कारण
पसीना आना शरीर की एक क्रिया है, जो तापमान को नियंत्रित कर शरीर को ठंडा रखती है। गर्मी, तनाव या व्यायाम के दौरान यह अधिक होता है। ये ना केवल शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और भावनाओं से भी गहराई से जुड़ी हुई है।
- 2 Oct 2025 3:42 PM IST
कादम्बिनी गांगुली भारत की पहली महिला डॉक्टर, जिन्होंने तोड़ी समाज की बेड़ियां
कहते हैं कि अगर एक महिला ठान ले, तो वह किसी भी चुनौती को पार कर सकती है, चाहे उसे समाज की बेड़ियां ही क्यों न तोड़नी पड़े। कादम्बिनी गांगुली ऐसी ही एक प्रेरणादायी शख्सियत थीं, जिन्होंने उस दौर में सफलता के झंडे गाड़े, जब महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखा जाता था। उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी को दूसरी महिलाओं के लिए एक मिसाल बनाया, बल्कि भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
- 2 Oct 2025 3:31 PM IST
टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल आलिया भट्ट ने वरुण धवन को क्यों कहा 'मार्केटिंग गुरु'?
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन बहुत जल्द काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में दिखाई देंगे। इसका एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इसमें आलिया भट्ट अभिनेता वरुण धवन को मार्केटिंग के बारे में बताती नजर आ रही हैं।
- 2 Oct 2025 3:08 PM IST
तमिलनाडु: पुलिस ने चेन्नई के पोरुर के पास 39 आरएसएस सदस्यों को हिरासत में लिया
तमिलनाडु: पुलिस ने चेन्नई के पोरुर के पास 39 आरएसएस सदस्यों को हिरासत में लिया
Created On :   2 Oct 2025 8:00 AM IST












