Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
2 सिंतबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 Sept 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 02-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 1 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत की गिरावट थी।

  • 2 Sept 2025 1:01 PM IST

    पार्टी तय करेगी कि वह क्या कार्रवाई करेगी-आप नेता बलतेज सिंह पन्नू

    आप नेता बलतेज सिंह पन्नू ने बलात्कार के आरोपी पंजाब के पठानमाजरा से आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों के पुलिस हिरासत से भागने पर  कहा, उन्हें आज सुबह करनाल के पास एक गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब कहा है कि वह हिरासत से भाग गए हैं। पार्टी तय करेगी कि वह क्या कार्रवाई करेगी।

  • 2 Sept 2025 12:45 PM IST

    महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान से पक्षी टकराए जाने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची

    महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान से पक्षी टकराए जाने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची, विमान की अचानक नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पक्षी के टकराने से विमान लड़खड़ाने लगा, इसके बाद से प्लेन में सवार यात्रिओं के बीच हड़कंप मच गया। सभी यात्री घबराकर दहशत में आ गए। 

  • 2 Sept 2025 12:25 PM IST

    रेप के एक पुराने केस में हुई थी आप विधायक हरमीत सिंह पठानजामरा की गिरफ्तारी

    पठानमाजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी रेप के एक पुराने केस में की गई थी। सरकार ने विधायक की सुरक्षा भी वापस ले ली है,  पठानमाजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे

  • 2 Sept 2025 12:23 PM IST

    गांधीवादी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो क्या समझ आएगी- बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पलटवार

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर कहा, राहुल गांधी उनसे उनकी ही भाषा में बात कर रहे हैं। वे केवल यही भाषा समझते हैं, इसलिए राहुल गांधी उनसे इस भाषा में बात कर रहे हैं। हम इनके आगे गांधीवादी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो क्या इन्हें समझ आएगी?

  • 2 Sept 2025 12:00 PM IST

    प्रधानमंत्री मोदी को पहली "मेड-इन-इंडिया" चिप प्रस्तुत की-अश्विनी वैष्णव

    सेमीकॉन इंडिया 2025 के कार्यक्रम में, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "कुछ साल पहले ही, हम अपने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर एक नई शुरुआत करने के लिए पहली बार मिले थे, हमने भारत सेमीकंडक्टर मिशन लॉन्च किया। 3.5 साल की छोटी सी अवधि में, दुनिया भारत की ओर विश्वास से देख रही है। आज, पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। हमने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी को पहली "मेड-इन-इंडिया" चिप प्रस्तुत की है।

  • 2 Sept 2025 11:48 AM IST

    राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते, प्रधानमंत्री देश के लिए जीते हैं

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते, प्रधानमंत्री देश के लिए जीते हैं। राहुल गांधी विदेश के लिए जीते हैं। ये जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों के साथ काम करते हैं जो भारत में आंतरिक कलह चाहते हैं। कभी कभी लगता है कि ये भारत के नागरिक हैं या कहीं और के

  • 2 Sept 2025 11:36 AM IST

    भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है- पीएम मोदी

    आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

  • 2 Sept 2025 11:32 AM IST

    21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, "हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था... लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है।

  • 2 Sept 2025 11:22 AM IST

    राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है सेमीकॉन इंडिया - दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेमीकॉन इंडिया 2025 के कार्यक्रम में कहा, "सेमीकॉन इंडिया केवल एक सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है... जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की समस्याओं से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया

Created On :   2 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story