Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
2 सिंतबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 2 Sept 2025 3:21 PM IST

    'मिराय' का ट्रेलर देख खुश हुए रजनीकांत, मांचू मनोज ने जताया आभार

    साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों 'मिराय' की खूब चर्चा है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दर्शकों में उत्सुकता का माहौल बन गया है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन और एडवेंचर ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। फिल्म 'हनुमान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद दर्शकों की इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। 'मिराय' का ट्रेलर देखने के बाद कुछ लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की तो कुछ ने इसमें और सुधार की गुंजाइश बताई है। हालांकि, फिल्म को एक खास पहचान तब मिली जब साउथ सिनेमा के लीजेंड सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद इसका ट्रेलर देखा और सराहना की। यह जानकारी फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे अभिनेता मांचू मनोज ने दी है।

  • 2 Sept 2025 3:00 PM IST

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, कुख्यात फरार अपराधी अशद उर्फ अर्शद गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदापुर थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित हत्या मामले में वांछित फरार अपराधी अशद उर्फ अर्शद (20) को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दिल्ली के केटवाड़ा गांव से पकड़ा गया। 18 अगस्त 2025 को बिंदापुर निवासी कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। शिकायतकर्ता बंटी ने पुलिस को बताया था कि 17 अगस्त को कुलदीप सिंह का झगड़ा रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना से हो गया था। इसके बाद दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप और बंटी को पीटने लगे। झगड़े के दौरान रितिक ने अपने साथी से चाकू लिया और कुलदीप के सीने पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अशद उर्फ अर्शद फरार चल रहा था और बार-बार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

  • 2 Sept 2025 2:45 PM IST

    ट्रंक में महिला की लाश मिलने का मामला

    मैहर कस्बे के महाराजा नगर में 45 वर्षीय अनीता पति स्वर्गीय प्रकाश चौधरी की हत्या कर लाश को उसके घर के अंदर ही लोहे के ट्रंक में छिपाने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके जरिए बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

  • 2 Sept 2025 2:38 PM IST

    21 हजार के गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

    सिंहपुर पुलिस ने बाइक पर गांजा की तस्करी कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि रविवार रात को मुखबिर से मिली सूचना पर कोटेश्वर धाम मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।

  • 2 Sept 2025 2:30 PM IST

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा

    कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर 31 अगस्त को रतलाम प्रवास के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही हमलावरों की पहचान कर ठोस कार्रवाई की मांग की गई।

  • 2 Sept 2025 2:05 PM IST

    हॉस्टल में खराब खाने की परेशानी बताने छात्रों ने निकाला 7 किलोमीटर पैदल मार्च

    एकलव्य आवासीय मॉडल स्कूल (इआरएमएस) हर्री में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र यहां प्रतिदिन परोसे जा रहे खराब खाने के साथ ही दूसरी अव्यवस्थाओं से ऐसे परेशान हुए कि कलेक्टर को समस्या से अवगत कराने सोमवार सुबह स्कूल से कलेक्ट्रेट तक सात किलोमीटर का पैदल मार्च निकाल दिया।

  • 2 Sept 2025 1:55 PM IST

    यातायात विभाग से जारी नंबर के साथ ही शहर की सडक़ों पर दौड़ेगी ऑटो

    ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों को लगातार परेशान किए जाने के मामले सामने आने के बाद अब शहडोल यातायात विभाग ने नई पहल की है। विभाग द्वारा ऑटो चालकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी लेकर उन्हें एक लोकल नंबर देती है।

  • 2 Sept 2025 1:45 PM IST

    बिना परमिशन ढाई सौ से ज्यादा रजिस्ट्री

    भूमाफिया की मनमानी, अवैध कॉलोनाइजर और मनमाना प्लाटिंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर द्वारा रजिस्ट्री से पहले परमिशन की व्यवस्था लागू करने के बाद भी उप पंजीयक ने बिना परमिशन ढाई सौ से ज्यादा रजिस्ट्री कर दी।

  • 2 Sept 2025 1:34 PM IST

    अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में लेटलतीफी हावी

    शहडोल संभाग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के अधीन आने वाले चार रेलवे स्टेशनों में 58 करोड़ रूपए के कार्यों की मॉनीटरिंग बिलासपुर से फोन पर हो रही है। क्योंकि अमृत भारत स्टेशन योजना के इंजीनियर आदित्य कुमार बिलासपुर में रहते हैं।

  • 2 Sept 2025 1:25 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 02-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 1 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत की गिरावट थी।

Created On :   2 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story