Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Sept 2025 11:15 AM IST
आप विधायक पंजाब पुलिस हिरासत से फरार
पंजाब पुलिस के हिरासत से आप विधायक फरार हो गया, बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई
- 2 Sept 2025 11:07 AM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का राहुल गांधी पर पलटवार
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा राहुल गांधी तमाशा करना चाहते हैं। जो लोकतंत्र का डाकू रहा हो, जो भ्रष्टाचार की जननी की गोद में पला हो, जिसने उग्रवाद, अपराध, भ्रष्टाचार को पोषित किया हो, वह 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा करने वाले देशभक्त के बारे में कुछ भी कहे, जनता विश्वास नहीं करेगी।
- 2 Sept 2025 10:52 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम फूटने के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पलटवार
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम फूटने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "पहले एटम बम फोड़कर क्या हुआ। चींटी तक नहीं मरी। हाइड्रोजन बम फूटेगा तो क्या हो जाएगा। संविधान के अनुसार जो यहां मतदाता नहीं होने चाहिए उनसे चुनाव को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।
- 2 Sept 2025 10:49 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग दो दिवसीय निमंत्रण पर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग 2 से 4 सितंबर 2025 तक भारत (नई दिल्ली) का आधिकारिक दौरा करेंगे। यात्रा को लेकर दोनों देशों के नागरिक काफी उत्साहित हैं।
- 2 Sept 2025 10:34 AM IST
यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में अनिसिमोवा, ओसाका ने गॉफ को चौंकाया
यूएस ओपन में अमांडा अनिसिमोवा ने बीट्रिज हद्दाद माइया को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अनिसिमोवा ने पहले ही गेम में हद्दाद माइया की सर्विस तोड़ी और उसके बाद उनका खेल और तेज हो गया। उन्होंने हद्दाद माइया को कोई मौका नहीं दिया। बेहतरीन सर्विस करते हुए कोर्ट पर गहरी और सटीक टू-हैंडेड बैकहैंड शॉट्स लगाए।
- 2 Sept 2025 10:25 AM IST
पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी, राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए खतरनाक- अमित मालवीय
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित मालवीय ने दावा किया कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं।
- 2 Sept 2025 10:17 AM IST
बिहार: सीएम फेस को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उस पार्टी का बनेगा जिसे बहुमत मिलेगा। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, कुछ जगहों पर यह है और कुछ जगहों पर नहीं है, इसलिए अगर हम तय कर देंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो आप क्या करेंगे?
- 2 Sept 2025 10:10 AM IST
जीएसटी की अहम बैठक से पहले सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुले
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। निवेशक इस सप्ताह होने वाली दो दिवसीय जीएसटी परिषद की बैठक को लेकर उत्सुक हैं, जहां दरों में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। सुबह 9.26 बजे तक, सेंसेक्स 90 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 80,454 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 24,640 पर पहुंच गया।
- 2 Sept 2025 10:04 AM IST
शामली पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर धुरी घायल, साथी फरार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर इनाम उर्फ धुरी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया। जबकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर धुरी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
- 2 Sept 2025 10:03 AM IST
बाढ़ से प्रभावित पंजाब को देखकर दिल टूट गया शुभमन गिल
पंजाब इस समय भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। इस बाढ़ के चलते ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। बाढ़ से प्रभावित पंजाब को देखकर भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का दिल टूट गया है।
Created On :   2 Sept 2025 8:00 AM IST