Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Jun 2025 12:53 AM IST
कार तेज गति में आ रही थी- एसएचओ मनोज कुमार सिंह
बिहार के बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पुल की रेलिंग तोड़कर एक कार गंगा नदी में गिर गई। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने बताया, "रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। SDRF टीम को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में आ रही थी। गाड़ी में लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।"
- 21 Jun 2025 12:45 AM IST
बिहार के बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पुल की रेलिंग तोड़कर एक कार गंगा नदी में गिर गई
बिहार के बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पुल की रेलिंग तोड़कर एक कार गंगा नदी में गिर गई। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।
- 21 Jun 2025 12:31 AM IST
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, अमेरिका यात्रा की मंजूरी न मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर 14-27 जून 2025 को प्रस्तावित अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी न मिलने का कारण पूछा है। खड़गे ने मंत्रालय से औपचारिक स्पष्टीकरण और भविष्य में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।
पत्र में खड़गे ने बताया कि यह यात्रा बोस्टन में बीआईओ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और सैन फ्रांसिस्को में डिजाइन ऑटोमेशन सम्मेलन (डीएसी) में भाग लेने के साथ-साथ शीर्ष कंपनियों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ बैठकों के लिए थी। इसका उद्देश्य कर्नाटक के लिए सहयोग, निवेश और रोजगार के अवसर तलाशना था। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा इनकार के कारणों का स्पष्ट उल्लेख न होने से भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाना मुश्किल हो रहा है। यह प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाता है, खासकर जब यात्रा राष्ट्रीय हित और राज्य के विकास से जुड़ी हो।
- 21 Jun 2025 12:16 AM IST
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने छात्राओं के लिए अंजुमन इस्लामिया हॉल में रिसेप्शन रखा
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने छात्राओं के लिए अंजुमन इस्लामिया हॉल में रिसेप्शन रखा। इस दौरान छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। खान सर ने बताया, "लड़कों और लड़कियों को मिलकर 50 हज़ार से ज्यादा बच्चों को रिसेप्शन में बुलाया जाएगा। आज रिसेप्शन में सिर्फ लड़कियों को बुलाया गया है, इसके बाद लड़कों को रिसेप्शन दिया जाएगा।"
- 20 Jun 2025 11:47 PM IST
पश्चिम बंगाल पुलिस को केवल 2 लोगों की चिंता - केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "मुझ पर धारा 155 लगाई गई है। मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता। उन्होंने अभी तक हमें यह नहीं बताया है कि हमें क्यों रोका गया। डॉ. रजत शुभ्रा बनर्जी 25 साल से ब्रिटेन में डॉक्टर हैं। उन्हें पीटा गया और गिरफ्तार किया गया; अब वे भारतीय नागरिक नहीं हैं। जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया और उनका अपमान किया गया, वह पूरे डॉक्टर समुदाय का अपमान है। पश्चिम बंगाल पुलिस को केवल 2 लोगों की चिंता है: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी। इसके अलावा, चाहे वह बलात्कार हो या हत्या या कुछ और पश्चिम बंगाल पुलिस को कोई चिंता नहीं है।"
- 20 Jun 2025 11:17 PM IST
लीड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 351 रन
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के पहले दिन (शुक्रवार) भारतीय टीम ने पहली पारी में तीन विकेट पर 351 रन बनाए।
- 20 Jun 2025 11:17 PM IST
भूटिया के आरोप बेबुनियाद, एआईएफएफ की छवि खराब कर रहे कल्याण चौबे
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भूटिया के लगाए आरोपों के बाद कल्याण चौबे ने उन्हें एआईएफएफ की 2 जुलाई को होने वाली बैठक में आमंत्रित किया है।
- 20 Jun 2025 10:21 PM IST
मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया, जायसवाल के बाद गिल ने भी ठोका शतक
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान 300 रन बना लिए हैं। कप्तानी के पहले मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया है। वह 103 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 41 रन पर नाबाद हैं। शुभमन गिल से पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की शानदार पारी खेली।
- 20 Jun 2025 10:07 PM IST
कर्नाटक प्रियांक खड़गे ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में प्रियांक ने कहा, "मैं 14-27 जून 2025 तक अमेरिका की अपनी निर्धारित आधिकारिक यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार करने पर विदेश मंत्रालय से औपचारिक स्पष्टीकरण मांगने के लिए लिख रहा हूं।"
- 20 Jun 2025 9:55 PM IST
कल्याण चौबे ने फुटबॉल फेडरेशन को 'सर्कस' बना दिया है बाइचुंग भूटिया
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इसे 'सर्कस' बना दिया है। भूटिया ने एआईएफएफ में खराब प्रबंधन की समस्या को भी उजागर करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि 'विजन 2047' की उनकी योजना क्या है।
Created On :   20 Jun 2025 8:00 AM IST