Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Jun 2025 8:32 PM IST
एयर इंडिया विमान दुर्घटना - 'मृतकों के 231 DNA नमूने उनके परिजनों के साथ मेल खा चुके'
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने कहा, "शाम 5.45 बजे तक, मृतकों के 231 DNA नमूने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मेल खा चुके हैं। उन 231 मिलान किए गए नमूनों में से, 210 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। 21 शवों के परिवार अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के DNA मैच का इंतजार कर रहे हैं। हम 10 मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं, ताकि वे आकर शव ले सकें। तीन शव पोस्टमार्टम कक्ष में हवाई अड्डे से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं... इन 210 में से 16 शव हवाई मार्ग से और 194 शव सड़क मार्ग से भेजे गए हैं।"
- 20 Jun 2025 8:13 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भराड़ीसैंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भराड़ीसैंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों का स्वागत किया।
- 20 Jun 2025 8:05 PM IST
जायसवाल ने ठोका शतक, भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 209 रन
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शुक्रवार को मैच का पहला दिन है और दूसरा सेशन जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल ने शतक पूरा कर लिया है। वहीं कप्तान शुभमन गिल 57 रन पर नाबाद हैं।
- 20 Jun 2025 7:55 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना के जवानों के साथ 'बड़ा खाना' आयोजन में शामिल हुए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना के जवानों के साथ 'बड़ा खाना' आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद हैं।
- 20 Jun 2025 7:36 PM IST
भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "उधमपुर वह स्थान है जहां से हमारी उत्तरी सीमा की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मुझे इस "बड़ा खाना" पर आपसे मिलने का अवसर मिला।"
- 20 Jun 2025 7:08 PM IST
बिहार सीएम फेस को लेकर अमित शाह के बयान पर सियासत तेज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बिहार में एनडीए की ओर से सीएम फेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा।
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान अमित शाह से पूछा गया कि बिहार में एनडीए का सीएम फेस कौन है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि समय बताएगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। हालांकि, अमित शाह ने यह जरूर कहा है कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते ही लड़ा जाएगा। नीतीश के सीएम रहते एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा। अब शाह के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
- 20 Jun 2025 7:06 PM IST
साई पल्लवी ने की शेखर कम्मुला की तारीफ, बोलीं - 'कुबेर' का जादू चलेगा
अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने गुरु और मशहूर निर्देशक शेखर कम्मुला की जमकर तारीफ की। उनकी नई फिल्म 'कुबेर' की रिलीज के मौके पर साई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। साई ने कहा कि 'कुबेर' का जादू चलेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में साई पल्लवी ने 'कुबेर' की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेखर का दिल साफ है और उनकी कला का मेल एक "जबरदस्त संयोजन" है।
- 20 Jun 2025 6:15 PM IST
हर साल 20 जून को मनाया जाता है विश्व शरणार्थी दिवस
विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है। शरणार्थी शब्द का मतलब होता है कि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में या उत्पीड़न के कारण अपने मूल देश को छोड़कर किसी अन्य दूसरे देश में बस जाते हैं।
- 20 Jun 2025 5:57 PM IST
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान
इजराइल और ईरान संघर्ष के आठवें दिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान सामने आया है। अराघची ने युद्ध में हो रहे हमले को लेकर कहा कि जब तक ईरान पर इजराइल के हमले होते रहेंगे तब तक हम किसी से बातचीत नहीं करेंगे। दरअसल ईरानी मंत्री का ये बयान अमेरिका के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें यूएस ईरान से बिना शर्त युद्ध रोकने की बात कर रहा है।
- 20 Jun 2025 5:46 PM IST
खाना खत्म होने पर शादी समारोह बना जंग का मैदान
उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में शादी समारोह में खाने खत्म होने पर अलग अलग गुटों में मारपीट शुरु हो गई, और शादी समारोह जंग का मैदान बन गया। देर तक चली मारपीट में एक ही पक्ष के करीब तीन लोग घायल हो गए। किसी का कान फट गया तो किसी का हाथ सूज गया। डायल 112 से सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
Created On :   20 Jun 2025 8:00 AM IST