Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 March 2025 2:12 PM IST
आपसी विवाद में फायरिंग
पुलिस ने कहा केंद्रीय मंत्री की बहन को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है की गोलीबारी आपसी विवाद में हुई
- 20 March 2025 2:01 PM IST
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय के भांजों के बीच फ़ायरिंग
बिहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- 20 March 2025 1:52 PM IST
तोड़का एंड्री के जंगल में तलाशी अभियान जारी
बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में तलाशी अभियान जारी
- 20 March 2025 1:42 PM IST
छत्तीसगढ़ पुलिस ने दी जानकारी
बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान, नक्सलियों से भारी हथियार और गोला-बारूद बरामद, मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी
- 20 March 2025 1:26 PM IST
छतीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़
बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर; एक जवान बलिदान
- 20 March 2025 1:15 PM IST
मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद
- 20 March 2025 1:00 PM IST
बुलडोजर कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
दिल्ली में 3 मंदिरों पर बुलडोजर कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
- 20 March 2025 12:50 PM IST
नीतीश बोले सदन में कोई मोबाइल ना लाए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने विधानसभा में कहा कि, स्पीकर तय करें सदन में कोई मोबाइल लेकर न आए।
- 20 March 2025 12:45 PM IST
एमएलए के मोबाइल पर नीतीश की नराजगी
बिहार विधानसभा में मोबाइल लेकर पहुंचे आरजेडी एमएलए सुदय, मुख्यमंत्री नीतीश ने जताई नाराजगी
- 20 March 2025 12:35 PM IST
पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
IPL 2025: पहले 3 मैचों के लिए रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
Created On :   20 March 2025 8:00 AM IST