Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 March 2025 12:30 PM IST
केंद्रीय मंत्री के भांजे की मौत
बिहार के भागलपुर में दिनदहाड़े फायरिंग में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हुई।
- 20 March 2025 12:20 PM IST
बीड में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक
महाराष्ट्र के बीड में बिना अनुमति 5 या उससे अधिक लोगों को इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।
- 20 March 2025 12:10 PM IST
सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 20 March 2025 12:00 PM IST
चांदी की कीमत बढ़ी
चांदी का रेट आज करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ा है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,05,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 20 March 2025 11:55 AM IST
निफ्टी में 152 अंकों की बढ़त
देश का शेयर बाजार आज (20 मार्च 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी 152.20 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 23,059.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 20 March 2025 11:44 AM IST
सेंसेक्स में 425 अंकों की तेजी
देश का शेयर बाजार आज (20 मार्च 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 452.68 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,901.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 20 March 2025 11:33 AM IST
कई शहरों में कम हुई ईंधन की कीमत
गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 08-08 पैसे कम होकर क्रमश: 95.17 रुपए और 88.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 18-18 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 100.93 रुपए और 92.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल और डीजल 02-02 पैसे घटकर क्रमश: 105.58 रुपए और 92.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 20 March 2025 11:22 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया गुरुवार को 86.40 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले यानि कि बुधवार की सुबह रुपया 86.64 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 12 पैसे बढ़कर 86.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 20 March 2025 11:15 AM IST
मियामी ओपन निक किर्गियोस ने 896 दिनों में दर्ज की अपनी पहली जीत
निक किर्गियोस ने मियामी ओपन में अमेरिकी क्वालीफायर मैकेंजी मैकडोनाल्ड को हराकर 2022 के बाद अपना पहला एटीपी टूर मैच जीता। 29 वर्षीय किर्गियोस पिछले 18 महीनों से पैर और कलाई की चोटों से परेशान थे और इस साल की शुरुआत में उन्होंने दोबारा खेलना शुरू किया।
- 20 March 2025 11:02 AM IST
नागपुर हिंसा अपडेट
हिंसा के बाद नागपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने कहा, "सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, लेकिन कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। हम इस मामले में पुलिस के संपर्क में हैं। सरकार इस घटना में नागरिकों की संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा जारी करेगी। शुरुआती आकलन के अनुसार, 50-60 दोपहिया वाहन, 10-15 चार पहिया वाहन, क्रेन और 5-10 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पंचमना की एक टीम काम पर लगी हुई है।
Created On :   20 March 2025 8:00 AM IST