Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 March 2025 10:51 AM IST
नोएडा में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत
नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर अंडरपास के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक द्वारा स्कूटी सवार युवक को कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
- 20 March 2025 10:40 AM IST
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'केंद्र के कानून से कर्नाटक का क्या लेना-देना'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने पर गुरुवार को कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को जिन्ना मानसिकता वाली सरकार करार दिया। भाजपा प्रवक्ता ने वीडियो बयान में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का एजेंडा साफ है। कांग्रेस का मुस्लिम फर्स्ट, वोटबैंक फर्स्ट एजेंडा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक सरकार को औरंगजेब, जिन्ना मानसिकता वाली सरकार करार दिया।
- 20 March 2025 10:23 AM IST
महिलाओं की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए करना चाहिए काम कृतिका कामरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही अपने गृहनगर मध्य प्रदेश जाने वाली हैं, जहां वे उन महिला कारीगरों के साथ समय बिताएंगी, जो महिलाओं को सशक्त बनाने वाली उनकी एक खास पहल का अहम हिस्सा हैं।
- 20 March 2025 10:18 AM IST
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 75,900 स्तर से ऊपर
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 454.70 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,903.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 133.40 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 23,041 पर था।
- 20 March 2025 10:11 AM IST
मियामी ओपन मोनफिल्स एटीपी मास्टर्स 1000 में मैच जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
गेल मोनफिल्स ने मियामी ओपन में इतिहास रच दिया। वह एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम है। एटीपी नंबर 1 क्लब मेंबर कॉनर्स ने 1992 में 39 साल की उम्र में मियामी में मैच जीता था, जो अब तक का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड है।
- 20 March 2025 10:08 AM IST
इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, खुद को बताया था पश्चिम बंगाल का निवासी
बिहार के सुपौल जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसएसबी की 45वीं बटालियन ने कुनौली सीमा चौकी से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान एसएसबी ने उसे रोका और पूछताछ की तो उसकी बातों से संदेह हुआ। इसके बाद एसएसबी 45वीं बटालियन ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।
- 20 March 2025 10:01 AM IST
दिल्ली रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी में देर रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
- 20 March 2025 9:47 AM IST
कराईकल क्षेत्र के 13 मछुआरे श्रीलंका की जेल से रिहा होकर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे
कराईकल क्षेत्र के 13 मछुआरे श्रीलंका की जेल से रिहा होकर चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। उनमें से एक को पैर में चोट लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
- 20 March 2025 9:39 AM IST
अमेरिका ने शुरू किया यमन की राजधानी और अन्य प्रांतों पर हवाई हमलों का नया राउंड
यमन की राजधानी सना पर अमेरिका ने एक बार फिर हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। इनमें सात महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
- 20 March 2025 9:38 AM IST
विधायक टी राजा सिंह की जान को खतरा?
हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी विधायक टी राजा सिंह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, नेता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसको लेकर हैदराबाद की पुलिस ने विधायक को आगाह किया है और बुलेटप्रूफ गाड़ी में आने-जाने की सलाह दी है।
Created On :   20 March 2025 8:00 AM IST