Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 22 July 2025 6:22 PM IST

    जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के फैसले से स्तब्ध हूं अवधेश प्रसाद

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्‍होंने खराब स्वास्थ्य और चिकित्सकीय परामर्श को पद छोड़ने का कारण बताया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने जगदीप धनखड़ के अच्छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि धनखड़ अस्वस्थ या तनावग्रस्त थे।

  • 22 July 2025 6:10 PM IST

    बिहार विधानसभा में कटा बवाल कुर्सी उछाली, विधायकों और मार्शलों में धक्का-मुक्की, तेजस्वी यादव सरकार पर बरसे

    बिहार विधानसभा में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। सदन में विपक्ष के विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल की ओर कुर्सियों को उठाया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान मार्शल और विधायकों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक मार्शल के कपड़े फट गए। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की बार-बार चेतावनी के बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा। नतीजन, कई बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

  • 22 July 2025 6:00 PM IST

    सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की

    आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा मैं उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उन्होंने अचानक जिस तरह से इस्तीफा दिया तो ये चिंता की बात तो है ही और सब जगह अटकलें लग रही है। लेकिन मैं आग्रह करूंगा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उनका कार्यकाल अच्छा रहा है और वह किसानों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं तो मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

  • 22 July 2025 5:54 PM IST

    JMM सांसद महुआ माजी ने कहा सत्र पूरा होने के बाद भी इस्तीफा दे सकते थे

    JMM सांसद महुआ माजी ने कहा ये सबके लिए आश्चर्यजनक है। जब वे सदन में आए तो ऐसा नहीं लगा कि उनकी तबीयत इस्तीफा देने लायक खराब है। इसके पहले भी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने केवल कुछ दिनों की छुट्टी ली फिर वे वापस आ गए। ये सत्र भी पूरा हो सकता था उसके बाद वे इस्तीफा दे सकते थे। लेकिन पहले दिन आकर रात में इस्तीफा देना और दिन भर किसी को भनक तक ना लगने देना इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह के क्यास लगा रहे हैं।

  • 22 July 2025 5:53 PM IST

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्षी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं

     उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से अलग अलग तरीके से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा यह बहुत चौंकाने वाला है। जिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है इससे देश भर में चर्चा चल रही है, और हर कोई कह रहा है कि यह स्वास्थ्य के कारण नहीं हो सकता है।

  • 22 July 2025 5:39 PM IST

    तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग

    तीन साल से रूस-यूक्रेन जंग जारी है। दोनों देश युद्ध को रोकने के लिए तीसरी बार शांति वार्ता करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी, और रूसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस बार भी बैठक की मेजबानी तुर्किये करेगा। मई और जून में हुई वार्ताओं में युद्धबंदियों और शहीद सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान तय हुआ , लेकिन कोई अन्य समझौता नहीं हो सका।

  • 22 July 2025 5:38 PM IST

    रूस ने यूक्रेन के तीन शहरों पर किया ड्रोन हमला

    रूस ने यूक्रेन के तीन शहरों पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई ,जबकि 24 लोग घायल हो गए। रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में कई क्षेत्रों में 35 यूक्रेनी लंबी दूरी के ड्रोनों को मार गिराया, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।

  • 22 July 2025 5:15 PM IST

    सामाजिक न्याय मंत्री ने सदन में रखे दो प्रस्ताव

    सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 22 जुलाई को लोकसभा में दो प्रस्ताव रखे। जिसमें पहला प्रस्ताव, भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के लिए दो सांसदों के चुनाव का था, जो दिव्यांगजनों से जुड़ी सेवाओं और प्रशिक्षण को नियंत्रित करता है। दूसरा प्रस्ताव विकलांगता पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के लिए था, जो दिव्यांग कानून पर सरकार को सलाह देता है।

  • 22 July 2025 5:06 PM IST

    आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक सरजेराव टाकले को जमानत

    अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रभारी) के एस झंवर ने आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख और पडलकर के समर्थक सरजेराव टाकले को जमानत दे दी। देशमुख के वकील नवनाथ देवकाटे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को 25,000 रुपये के जमानत मुचलके पर जमानत दी गई है।

  • 22 July 2025 4:58 PM IST

    महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हुई हाथापाई केस में कोर्ट से मिली जमानत

     महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में पिछले हफ्ते हुई हाथापाई के मामले में मुंबई की एक अदालत ने गिरफ्तार लोगों को राहत दी। कोर्ट ने एनसीपी एसपी विधायक जितेंद्र आव्हाड और बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के दो समर्थकों को बेल दे दी। 

Created On :   22 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story