Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 22 July 2025 4:47 PM IST

    एफ 35 बी उन्नत लड़ाकू विमान

    एफ 35 बी उन्नत लड़ाकू विमान ब्रिटेन के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है, जो वर्तमान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तैनात है। यह विमान भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास पूरा करने के बाद बेस पर वापस लौट रहा था, तभी तिरुवनंतपुरम में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

  • 22 July 2025 4:37 PM IST

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में 79 लाख और लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं- केंद्र सरकार

    केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत अभी 79 लाख और लाभार्थी जोड़े जा सकते हैं। फिलहाल 80.56 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है, जबकि लक्ष्य 81.35 करोड़ है। राज्य सरकारें इस सूची को लगातार अपडेट कर रही हैं।

  • 22 July 2025 4:23 PM IST

    मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, कार्यवाही रही बाधित

    संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्षी दलों के जोरदार हंगामे के चलते मंगलवार को पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्ष की मुख्य मांग थी बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा कराई जाए और इसे वापस लिया जाए

  • 22 July 2025 4:15 PM IST

    ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35बी की वतन वापसी

     ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35बी ने वापसी के लिए उड़ान भरी। रखरखाव पूरा करने के बाद F-35B लौटा है। मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी हो जाने के बाद विमान सक्रिय सेवा में वापस जाएगा। सुरक्षा और सुरक्षा सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ग्राउंड टीमें भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। यूके भारतीय अधिकारियों और एयरपोर्ट टीमों के लगातार मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए बहुत आभारी है।

  • 22 July 2025 4:07 PM IST

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया बयान

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "पिछले 15 घंटे का घटनाक्रम बहुत आश्चर्यजनक है, भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया और आनन फानन में इसे स्वीकार भी कर लिया गया। अगर वे इसका उल्लेख करें कि परिस्थितियां क्या थी उससे जो सच्चाई है वह 146 करोड़ भारतीय जान पाएंगे।"

  • 22 July 2025 3:54 PM IST

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वे संविधान में विश्वास करते हैं, क्या मतदाता सूची का पुनरीक्षण जब 2003 में हुआ था तब प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री थे, तब भी तो यह हुआ था। उन्हें(तेजस्वी यादव) अपनी बात स्पष्ट रूप से रखनी चाहिए। उन्हें किसी और चीज की चिंता है, उन्हें रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों की चिंता है कि उनका क्या होगा। इसलिए वे डरे हुए हैं।"

  • 22 July 2025 3:25 PM IST

    समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने SIR पर दी प्रतिक्रिया

    समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "वोट को काटना और फर्जी वोट को जोड़ना ही SIR है इसलिए सारे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोकतंत्र से कोई मतलब नहीं है।"

  • 22 July 2025 3:16 PM IST

    SIR के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी टिप्पणी

    SIR के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हर चुनाव को जीतने के लिए भाजपा एक नई रणनीति बनाती है। 8 करोड़ वोट और 1-1.5 महीने में आप नई वोटर लिस्ट बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में अभी उपचुनाव में पुलिस ने बंदूक से वोट रोका था। मैं दावे से कहता हूं कि कुंदरकी में आप CCTV निकाल कर देख सकते हैं पुलिस वोट डालती मिलेगी। अयोध्या में ये लोग हारे थे तो मिल्कीपुर हराना जरूरी था। बिहार में नई वोटर लिस्ट बनने का मतलब है भाजपा ने बेईमानी करने के लिए कोई बहुत बड़ी तैयारी की है।"

  • 22 July 2025 2:59 PM IST

    सरकारी नौकरी छोड़ी, स्टार्टअप चुना और बना दिया देशभर में नाम

    छह साल पहले एक सपना था, शुद्ध, पोषक और स्वच्छ दूध हर घर तक पहुँचाना। इसी सपने ने जन्म दिया महालक्ष्मी डेयरी फार्म और फिर 24K मिल्क को, जो आज शुद्ध दूध के भरोसेमंद ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। इसके पीछे हैं। दो प्रेरणास्पद महिलाएँ - वंदना अग्रवाल, डॉ. मोनिका अग्रवाल और उनकी टीम।

  • 22 July 2025 2:45 PM IST

    21 दिनों में मिले सिकलसेल के 48 कैरियर, 14 नए मरीज

    जिले में सिकलसेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत बीते 21 दिनों में सिकलसेल के 48 कैरियर (वाहक) मिले हैं, वहीं 14 नए मरीज सामने आए हैं। 1 जुलाई से चल रहे अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर अब तक करीब साढ़े 6 हजार हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की गई है।

Created On :   22 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story