Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 May 2025 4:56 PM IST
ऑल पार्टी डेलीगेशन को लेकर बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर का बयान आया सामने
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा विदेश यात्रा पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा, "ये बहुत अच्छी पहल है। इस प्रतिनिधिमंडल में सभी पार्टियों के नेताओं को शामिल किया गया है। वे इंडिया फर्स्ट के भाव से बाहर जा रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ पार्टियों के प्रमुख नेता अपने ही सदस्यों से नाराज हैं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के बयान मनोबल तोड़ने वाले हैं।"
- 22 May 2025 4:44 PM IST
आईएमडी वैज्ञानिक राधेश्याम ने मौसम को लेकर दी जानकारी
IMD वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया, "उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हीट वेव से सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया है। अगले तीन दिनों में बीकानेर संभाग के कुछ भागों और सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अगले 5-6 दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले 24 घंटों बाद आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।"
- 22 May 2025 4:37 PM IST
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने पानी को लेकर दी प्रितिक्रिया
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "गर्मी में पानी की खपत ज्यादा रहती है। दिल्ली में पहले केजरीवाल बैठा था और पंजाब में भी उनके दल की सरकार है। उन्होंने पीने के पानी पर राजनीति की है। आज भी सुप्रीम कोर्ट में उसपर सुनवाई चल रही है। न केजरीवाल ने कभी लोगों के हित में सोचा, न उनकी पंजाब सरकार गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल रही। पानी को रोककर वे यहां(दिल्ली) के लोगों पर क्यों गुस्सा निकालना चाहते हैं। मुझे ये समझ नहीं आया। पंजाब से भी AAP की सरकार जा रही है, वहां भी कमल का फूल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खिलेगा। पंजाब के लोग भी कह रहे हैं कि पीने का पानी नहीं रोकना चाहिए।"
- 22 May 2025 4:30 PM IST
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अतंर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर दिया बयान
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आज यहां गोवा सरकार की तरफ से जैव विविधता पुरस्कार देने का काम किया गया। हमने यहां जैव विविधता की बहुत अच्छी प्रदर्शनी लगाई। जैव विविधता बोर्ड बहुत अच्छा काम कर रहा है। जैव विविधता में जो भी लोग काम कर रहे हैं, उन सभी को पुरस्कार दिए गए, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं।"
- 22 May 2025 4:24 PM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया है और इनमें से 5 हमारे राज्य के हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। मैं पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।" प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, "जिस तरह से 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारे देश के वीर जवानों ने ऐसे दुर्दांत आतंकवादियों को मार गिराया।"
- 22 May 2025 4:06 PM IST
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा, "यह उत्तराखंड के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है कि पूरे भारत, पूरी दुनिया से हर एक सिख यहां आया है। हम इसे अतिथि देवो भव के रूप में देखते हैं। आज मैं मुख्यमंत्री, प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हर श्रद्धालु की यात्रा को सफल बनाने के लिए इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं प्रधानमंत्री का भी अभिनंदन करता हूं।"
- 22 May 2025 3:57 PM IST
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में डबल इंजन सरकार को लेकर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री का मानना है कि पूर्वांचल के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता और बिहार ही पूर्वांचल का गेट-वे है। डबल इंजन की सरकार के रहते ही कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं बिहार में आई हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प है बिहार का विकास और आने वाले दिनों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।"
- 22 May 2025 3:49 PM IST
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि आप अपने आतंकवादियों के पीछे छिपकर भारत से लड़ना चाहते हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा युद्ध हुआ है, चाहे वह 1965 का युद्ध हो या 1971 का युद्ध या कारगिल युद्ध, हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी दिखाया है कि अगर पाकिस्तान भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसकी आंखें नोचने का काम किया जाएगा। अभी हमने सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, उनकी हवाई पट्टियों को नुकसान पहुंचाया है और उनके एयरबेस पर हमला किया है। मैं पाकिस्तान को सचेत करने वाला हूं कि अगर अगली बार भारत पर कोई आतंकवादी हमला करने का प्रयास किया तो जनाजों में जनाज़ा उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा और रोने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।"
- 22 May 2025 3:32 PM IST
उत्तराखंडे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब का पहला जत्था रवाना होने पर दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज यहां से हेमकुंड साहिब का पहला जत्था रवाना हो रहा है। 25 तारीख को श्री हेमकुंड साहिब के द्वार खुलेंगे। वहां पर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सभी यात्री ठीक प्रकार से अपनी यात्रा और दर्शन करें, उसकी व्यवस्था व्यवस्थित कर ली गई हैं। मैं प्रधानमंत्री का बहुत धन्यवाद करता हूं कि अब केदारनाथ और श्री हेमकुंड साहिब दोनों जगह जाने के लिए भारत सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में रोप-वे को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कठिन यात्रा आने वाले समय में बहुत आसान हो जाएगी। हम देश-दुनिया से आने वाले सभी यात्रियों का स्वागत करते हैं।"
- 22 May 2025 3:21 PM IST
यमुना नदी को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया आई सामने
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यमुना नदी की सफाई उसके प्रारंभिक स्थान से लेकर अंतिम गंतव्य तक, प्रधानमंत्री मोदी के विज़न का बहुत बड़ा प्रकल्प है। जिसके लिए पूरी की पूरी केंद्र सरकार और दिल्ली की राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस ओर लगातार काम चल रहा है। दिल्ली को बिना प्रदूषण के अविरल यमुना मिले, इस पर काम चल रहा है। इसी संबंध में आज यहां बैठक थी। निरंतर काम करने से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं।"
Created On :   22 May 2025 8:00 AM IST