Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 May 2025 2:56 PM IST
Satna News: सरभंगा में बाघ संरक्षण के लिए वन विभाग ने बनाई 2 करोड़ की कार्य योजना
चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनकी नियमित ट्रैकिंग पर वन विभाग 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगा।
- 22 May 2025 2:35 PM IST
Satna News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग समेत 3 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। केस-1 रामनगर थाना क्षेत्र के देवराजनगर में 15 वर्षीय नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घर में ही फांसी पर झूलकर जान दे दी।
- 22 May 2025 2:25 PM IST
Satna News: चौबीस घंटे में दो लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
ताला पुलिस ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से बाइक समेत मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
- 22 May 2025 2:15 PM IST
Satna News: पत्नी को खुदकुशी के लिए प्रताड़ित करने का आरोपी गया जेल
कुछ हजार रुपयों के लिए पत्नी को बुरी तरह प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में नागौद पुलिस ने अपराध दर्ज कर पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 22 May 2025 2:05 PM IST
Satna News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है, जिस पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती बुधवार की दोपहर को तकरीबन ढाई बजे अपने घर से निकलकर कुछ दूर पर बने पारिवारिक सदस्य के घर जा रही थी।
- 22 May 2025 1:55 PM IST
Seoni News: केवलारी नगरीय क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
केवलारी नगर में छह दिन पहले डबल मर्डर के मामले में पांचवा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हुई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए केवलारी नगरीय क्षेत्र में धारा 163 लागू कर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला।
- 22 May 2025 1:45 PM IST
Seoni News: ग्राम मुरझोर हत्याकांड के पीछे और भी हैं आरोपी
ग्राम मुरझोर में युवक की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को छपारा पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत में बताया गया कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जबकि और भी आरोपी है ,लेकिन एक ही व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
- 22 May 2025 1:35 PM IST
Seoni News: 14.46 करोड़ से पुनर्विकसित हुआ सिवनी रेलवे स्टेशन
सिवनी रेलवे स्टेशन को 14.46 करोड़ रुपए की लागत से नया लुक प्रदान किया गया है। भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए सिवनी रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।
- 22 May 2025 1:25 PM IST
Seoni News: पानी के लिए लगाए गए जाम में फंसी कलेक्टर की गाड़ी
छपारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवगांव के घुनई में पानी की समस्या दूर नहीं होने पर बुधवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सुबह करीब 9.30 बजे नेशनल हाइवे में जाम लगा दिया।
- 22 May 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 22-मई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 21 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
Created On :   22 May 2025 8:00 AM IST