Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 July 2025 2:05 PM IST
घरों के सामने से हटा मलबा सड़क बनाने की हुई नपाई
पानी निकासी के लिए नालियां बनाने के नाम पर घरों के शेड व रैम्प तोड़कर गायब हो चुके नगर निगम के जिम्मेदारों ने अंतत: महाराणा प्रताप वार्ड स्थित भूकंप कॉलोनी की सुध ले ली है। बीते दिवस यहां पहुंची टीम ने सर्वप्रथम सड़क पर फैले मलबे को अलग करवाया।
- 23 July 2025 1:55 PM IST
घरों के सामने से हटा मलबा सड़क बनाने की हुई नपाई
पानी निकासी के लिए नालियां बनाने के नाम पर घरों के शेड व रैम्प तोड़कर गायब हो चुके नगर निगम के जिम्मेदारों ने अंतत: महाराणा प्रताप वार्ड स्थित भूकंप कॉलोनी की सुध ले ली है। बीते दिवस यहां पहुंची टीम ने सर्वप्रथम सड़क पर फैले मलबे को अलग करवाया।
- 23 July 2025 1:45 PM IST
दो मौतें...सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, जहर पीकर युवक ने दी जान
चांद से बिछुआ ग्वारीमाल जा रहे एक अधेड़ ने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। चांद पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में लिफ्ट लेने वाले अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चला रहे शख्स की हालत गंभीर है।
- 23 July 2025 1:35 PM IST
सूने मकान में सेंध लगाने वाले चार नाबालिग धराए, नकदी समेत जेवर जब्त
कोतवाली थाना क्षेत्र के नई कब्रिस्तान के समीप एक सूने आवास का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपए कीमत के जेवर अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से नाबालिग को पकड़ा था।
- 23 July 2025 1:25 PM IST
कीचड़ में डिलेवरी..दुष्कर्म पीड़िता ने बस स्टैंड के समीप जन्मा नवजात
परासिया नगर पालिका बस स्टैंड के समीप मंगलवार दोपहर को दुष्कर्म पीड़िता ने एक नाबालिग नवजात को जन्म दिया। बारिश की वजह से जहां नाबालिग का प्रसव हुआ वहां कीचड़ था।
- 23 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 23-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 22 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- 23 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 23-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.38 रुपये प्रति लीटर है। कल, 22 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 23 July 2025 12:57 PM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार में SIR के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार में SIR के मुद्दे पर कहा, "हम संसद में इसपर निरंतर चर्चा की मांग कर रहे हैं लेकिन वो मांग स्वीकार नहीं हो रही है। हम सवाल चुनाव आयोग से पुछते हैं और जवाब भाजपा देती है। यह एक अनोखी परंपरा शुरू हुई है।"
- 23 July 2025 12:51 PM IST
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी, 2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
- 23 July 2025 12:43 PM IST
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष चाहता क्या है। लोकसभा चुनाव के बाद ये ही लोग चुनाव आयोग के पास शिकायत करने गए थे। वे अभी तक महाराष्ट्र चुनाव को गिनाते रहते हैं कि किस तरीके से वहां वोटर लिस्ट के साथ धांधली की गई। डुप्लीकेसी ऑफ वोट का यह लोग बार-बार जिक्र करते हैं। जब इनकी यह शिकायत रही है और उसको मानते हुए चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया है, जहां गहन समीक्षा की जा रही है जिसके माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो अधिकृत व्यक्ति है, सिर्फ वो ही मतदान का इस्तेमाल करे। हकीकत यह है कि विपक्ष जानता है कि वो चुनाव नहीं जीतेंगे तो पहले वो EVM पर ठीकरा फोड़ा जाता था और अब वोटर लिस्ट को बहाना बनाया जा रहा है।"
Created On :   23 July 2025 8:00 AM IST