Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 July 2025 4:21 PM IST
कारगिल विजय दिवस पर द्रास में पद यात्रा का आयोजन, केंद्रीय मंत्री मांडविया करेंगे नेतृत्व
कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्रास में होंगे। वो 'कारगिल विजय दिवस पदयात्रा' का नेतृत्व करेंगे। इसका आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय कर रहा है। मांडविया के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, 1,000 से अधिक युवा, सैन्यकर्मी, शहीदों के परिवार और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल होंगे। 1.5 किलोमीटर की यह पदयात्रा सुबह 7 बजे हिमाबस पब्लिक हाई स्कूल, द्रास के मैदान से शुरू होकर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, भिमबेट के मैदान पर समाप्त होगी। पदयात्रा के बाद, केंद्रीय मंत्री 100 युवा वॉलंटियर्स के साथ कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
- 25 July 2025 4:13 PM IST
गुजरात के गांधीनगर में हिट एंड रन नशे में धुत ड्राइवर ने लोगों को कुचला, चार की मौत
गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह रांदेसन इलाके में सर्विस रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि नशे में धुत कार चालक ने अचानक पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 25 July 2025 4:00 PM IST
चुनाव आयोग का कदम लोकतंत्र को करेगा मजबूत ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव आयोग के हालिया कदमों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह कदम लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा और अवैध मतदाताओं के आधार पर सत्ता हासिल करने की कोशिशों पर रोक लगाएगा।
- 25 July 2025 3:55 PM IST
चुनाव आयोग का कदम लोकतंत्र को करेगा मजबूत ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव आयोग के हालिया कदमों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह कदम लोकतंत्र को सशक्त बनाएगा और अवैध मतदाताओं के आधार पर सत्ता हासिल करने की कोशिशों पर रोक लगाएगा। ललन सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुसार, केवल इस देश का नागरिक ही मतदाता हो सकता है। आयोग ने चार मानदंड तय किए हैं। पहला, इस देश के नागरिकों को ही नागरिकता प्रमाणपत्र दिया जाए। दूसरा, जो लोग अस्थायी रूप से विदेश में रह रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। तीसरा, जिन लोगों का नाम दो जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, उनका नाम एक जगह से हटाया जाए और उन्हें यह चुनने का अधिकार दिया जाए कि वे कहां मतदाता के रूप में पंजीकृत रहना चाहते हैं। चौथा, जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।"
- 25 July 2025 3:45 PM IST
अरविंद केजरीवाल को 'नेशनल लीडर' बनाने के लिए पंजाब को लूट रही सरकार अर्शदीप कलेर
पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि इस खरीद प्रक्रिया में सरकारी खजाने को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस मुद्दे को लेकर अकाली दल के नेता अर्शदीप कलेर ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जुबानी हमला किया।
- 25 July 2025 3:40 PM IST
भारत-यूके एफटीए से घरेलू अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को मिलेगी मदद आरबीआई गवर्नर
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से देश के कई सेक्टर्स को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, इसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सर्विसेज इंडस्ट्री शामिल हैं। यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को दिया। आरबीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बहुपक्षवाद का दौर अब पीछे छूट गया है और भारत को अब अन्य देशों के साथ भी ऐसे और मुक्त व्यापार समझौते करने की आवश्यकता है।
- 25 July 2025 3:31 PM IST
'कभी आतंकी-नक्सली करते थे बहिष्कार की बात', तेजस्वी यादव पर जगदंबिका पाल का बड़ा हमला
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एसआईआर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एसआईआर की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर है। इस दौरान जगदंबिका पाल ने 'चुनाव बहिष्कार' पर तेजस्वी यादव को भी करारा जवाब दिया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सवाल उठाते हुए कहा, "रोहिंग्या-बांग्लादेशी या कोई गैर कानूनी रूप से रहने वाला व्यक्ति, जो भारत का वोटर नहीं हो सकता है, क्या वह बिहार या बंगाल की सरकार चुनेगा?"
- 25 July 2025 3:27 PM IST
'इरादा गरीबों को मतदान के अधिकार से हटाना', एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष का हमला
अब तक बिहार मुद्दे तक सीमित राजनीति के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से देश की सियासत और गरमा गई है। शुक्रवार को दिल्ली में विपक्षी दलों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और एसआईआर के पोस्टर फाड़कर प्रतीकात्मक डस्टबीन में डाले। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाए कि इनका (सरकार) इरादा गरीबों को मतदान के अधिकार से हटाकर इसे सिर्फ अभिजात वर्ग तक सीमित करना है।
- 25 July 2025 3:10 PM IST
बिहार विधानसभा में नौटंकीबाजी से तेजस्वी यादव को सहानुभूति नहीं मिलेगी विजय कुमार सिन्हा
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एसआईआर मुद्दे पर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन को ‘नौटंकीबाजी’ और ‘अराजकता’ करार दिया। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने और लालू प्रसाद यादव की राह पर चलकर बिहार को अपमानित करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा कि बिहार बार-बार शर्मसार नहीं होगा और सदन के अंतिम दिन शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राजद से जनता के मुद्दों को सदन में उठाने को कहा है, क्योंकि जनता ने उन्हें वोट इसी काम के लिए दिया था।
- 25 July 2025 3:01 PM IST
अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन, उल्लू से लेकर एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी जैसे 25 प्लेटफॉर्म पर बैन
भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उल्लू, ऑल्ट बालाजी, देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स समेत 25 स्ट्रीमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने ये फैसला अश्लील और सेक्सुअल कॉन्टेंट के खिलाफ कानूनों के तहत लिया है। ये फैसला तब लिया गया जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इन ऐप्स के खिलाफ कई सारी शिकायते मिली।
Created On :   25 July 2025 8:08 AM IST