Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Jun 2025 1:01 AM IST
चीन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क़िंगदाओ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री चीन में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
- 26 Jun 2025 12:58 AM IST
ईरान के सभी परमाणु स्थल हुए नष्ट - ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, "इजरायल ने अभी कहा है कि परमाणु स्थल नष्ट कर दिए गए हैं! हमारे महान B-2 पायलटों और इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद!"
- 26 Jun 2025 12:39 AM IST
सीएम योगी ने डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ की मीटिंग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DGP राजीव कृष्ण, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
- 26 Jun 2025 12:18 AM IST
पतंजलि भूमि घोटाला मामले में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से मिला जमानत
विशेष अदालत ने पतंजलि भूमि घोटाला मामले में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
- 25 Jun 2025 11:59 PM IST
शुभांशु शुक्ला ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नई ऊंचाईयां दीं - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। मुरादाबाद: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "उन्होंने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नई ऊंचाईयां दी है। आज भारत अंतरिक्ष, विज्ञान, तकनीक, हर क्षेत्र के अंदर प्रगति कर रहा है। मैं सभी नौजवानों को बधाई देता हूं जो भारत के अंदर नए वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। निश्चित रूप से उनकी नई रिसर्च और नई खोज से, भारत व दुनिया को नया रास्ता मिलेगा।"
- 25 Jun 2025 11:40 PM IST
दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें! MP-MLA कोर्ट ने भेजा नोटिस
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह मुश्किल में फंस सकते हैं। उन्हें बुधवार को जबलपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की अदालत ने एक नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पनागर विधानसभा से BJP विधायक सुशील तिवारी 'इंदू' के द्वारा दायर मानहानि के केस में जारी किया गया है।
- 25 Jun 2025 10:48 PM IST
संविधान का दावा करने वालों ने 50 साल पहले उसकी हत्या की - भाजपा नेता कविंदर गुप्ता
भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कहा, "...इस सत्ता का दुरुपयोग जिस प्रकार से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता को बचाने के लिए किया, उसी का नतीजा था कि पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया। इलाहबाद हाई कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आया था। पूरे देश को जेल बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन कभी भी इस प्रकार की सत्ता लंबी नहीं चलती है... आज जो संविधान का दावा करते हैं, उन्हें समझ होनी चाहिए कि उन्होंने किस प्रकार से संविधान की हत्या की थी... मैं उस समय छात्र था। हम उस समय आपातकाल के खिलाफ पोस्टर लगाते थे... हमें 13 महीने जेल में रहना पड़ा... उस समय जैसे हालात थे, हमें लगता नहीं था कि हम दोबारा कभी जेल से बाहर आ पाएंगे।"
- 25 Jun 2025 10:08 PM IST
कोलकाता एयरपोर्ट पर जो चल रहा है वह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत चिंता की बात - सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "कोलकाता एयरपोर्ट पर जो चल रहा है वह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत चिंता की बात है। कोलकाता एयरपोर्ट की सीमा बंद नहीं हो रही है। वहां से बाहर के लोग आ जा रहे हैं और यहां से चीन और बांग्लादेश की भी कनेक्टिविटी है। हमने इस (कोलकाता एयरपोर्ट की)बाउंडरी को बंद करने की मांग की है। जिन दो नए रनवे को लेकर केंद्र सरकार ने बजट जारी किया, जिनका काम भी खत्म हो गया लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। इतने संवेदनशील अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की बाउंडरी को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।"
- 25 Jun 2025 9:44 PM IST
हम देश का सबसे बड़ा बंदरगाह वधवन बना रहे - सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम वधवन बंदरगाह का निर्माण कर रहे हैं, जो हमारे देश के सबसे बड़े बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण से तीन गुना बड़ा होगा, जो हमारे कंटेनर यातायात का 60% संभालता है। प्रधानमंत्री ने वधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी। इसके कारण, महाराष्ट्र देश में उद्योग और रसद के लिए तेजी से उभर रहा है।"
- 25 Jun 2025 9:32 PM IST
नई पीढ़ी को निश्चित रूप से इस काले अध्याय को याद रखना चाहिए - उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर कहा, "...देश की नई पीढ़ी को निश्चित रूप से इस काले अध्याय को याद रखना चाहिए जिसमें लोकतंत्र की हत्या का प्रयास हुआ था। अगर यह संदेश हम हमारी नई पीढ़ी तक और जन-जन तक पहुंचा सकें तो मुझे लगता है कि भविष्य में कोई तानाशाह पैदा नहीं होगा और लोकतंत्र की जननी का लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।"
Created On :   25 Jun 2025 8:00 AM IST