Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Nov 2025 7:55 PM IST
टी20 वर्ल्डकप का शेड्यूल हुआ जारी, एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
CC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल रिलीज कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा।
- 25 Nov 2025 7:38 PM IST
कश्मीर में ड्रग्स सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, ढाई किलो से ज्यादा चरस जब्त, तीन गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) श्रीनगर जोन ने बारामूला-पुलवामा क्षेत्र में सक्रिय एक मादक पदार्थ सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 2.730 किलोग्राम चरस जब्त की गई और मेन सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- 25 Nov 2025 7:29 PM IST
शी चिनफिंग ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 24 नवंबर की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। शी चिनफिंग ने कहा कि बुसान में मुलाकात के बाद चीन-अमेरिका संबंध स्थिर और अच्छी दिशा की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे दोनों देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन मिला।
- 25 Nov 2025 6:10 PM IST
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर PMO में अहम बैठक, अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने के निर्देश
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर PMO में अहम बैठक, अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने के निर्देश
- 25 Nov 2025 5:43 PM IST
हमारा आज भी मानना हैं कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी: AIMIM नेता वारिस पठान
हमारा आज भी मानना हैं कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी: AIMIM नेता वारिस पठान
- 25 Nov 2025 5:27 PM IST
हमारा आज भी मानना हैं कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी: AIMIM नेता वारिस पठान
हमारा आज भी मानना हैं कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी: AIMIM नेता वारिस पठान
- 25 Nov 2025 5:10 PM IST
बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी, नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के बाद स्पीकर का चुनाव
बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए जदयू के नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। अब बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
- 25 Nov 2025 4:58 PM IST
पवित्र शहर अमृतसर की भूमिका पर स्पष्टता की जरूरत अश्विनी शर्मा
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह और पंजाब सरकार द्वारा तीन शहरों को पवित्र शहर घोषित करने के ऐलान को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे अवसरों पर गरिमा और पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
- 25 Nov 2025 4:37 PM IST
सेंसेक्स 313 अंक गिरा, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 313.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,587.01 और निफ्टी 74.70 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,884.80 पर था।
Created On :   25 Nov 2025 8:00 AM IST












