Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Nov 2025 4:37 PM IST
सेंसेक्स 313 अंक गिरा, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 313.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,587.01 और निफ्टी 74.70 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,884.80 पर था।
- 25 Nov 2025 4:21 PM IST
भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाने का अनुमान सीईए नागेश्वरन
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 26 में 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाने का अनुमान है।
- 25 Nov 2025 4:20 PM IST
अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम ऐतिहासिक महंत राकेश तिवारी
महंत राकेश तिवारी ने मंगलवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए ‘ध्वजारोहण’ को ऐतिहासिक पल बताया।
- 25 Nov 2025 4:13 PM IST
बुमराह को लेकर फिल्ममेकर सेल्वाराघवन ने गौतम गंभीर से पूछा ये सवाल, क्रिकेट लवर्स का खींचा ध्यान
भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन और कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को लेकर यह बहस और तेज हो गई है कि मौजूदा समय में टीम की कमान किसके हाथ में होनी चाहिए।
- 25 Nov 2025 3:52 PM IST
हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देना दिलीप जायसवाल
बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को उद्योग विभाग का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं पर फोकस करते हुए कहा कि बिहार में जल्द से जल्द उद्योग लगाए जाएंगे और लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
- 25 Nov 2025 3:42 PM IST
बिहार में ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत
बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑटो-रिक्शा और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- 25 Nov 2025 3:32 PM IST
'अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा', तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी
अफगानिस्तान में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मुजाहिद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और 'सही समय पर सही जवाब' देगा।
- 25 Nov 2025 3:12 PM IST
देश संविधान से चलता है, धार्मिक ग्रंथों से नहीं- तारिक अनवर
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के हालिया बयान पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि देश का संचालन संविधान के अनुसार होता है, न कि धार्मिक ग्रंथों के आधार पर।
- 25 Nov 2025 2:57 PM IST
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: क्या है कचनार का रामजन्मभूमि की धर्मध्वजा से कनेक्शन?
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज केसरिया रंग की धर्म ध्वजा फहराई गई, इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कोविदार वृक्ष के धार्मिक और औषधीय महत्व पर प्रकाश भी डाला।
- 25 Nov 2025 2:48 PM IST
संघ के 100 साल: RSS की नींव का वो पत्थर जो बना विवेकानंद शिला स्मारक का ‘शिल्पी’
कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर स्मारक बनाने का फैसला हुआ, लेकिन इसकी राजनीतिक बाधाएं थी, आर्थिक तो थी ही। इस असंभव से दिखने वाले काम को पूरा करने का जिम्मा दिया गया एकनाथ रानडे को ध्यान रहे कि तब केंद्र और राज्य दोनों ही जगह संघ विरोधी सरकार थी।
Created On :   25 Nov 2025 8:00 AM IST












