Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Jun 2025 12:30 AM IST
रोहिंग्या मुसलमान भारतीय नागरिक नहीं - सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग पर राज्य में NRC लागू करने का पिछले दरवाजे से प्रयास करने का आरोप लगाने पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "(वह ऐसा) अपने डर के कारण कह रही हैं। रोहिंग्या मुसलमानों के नाम पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। वे भारतीय नागरिक नहीं हैं।"
- 26 Jun 2025 11:14 PM IST
चीन से भारत के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के क़िंगदाओ से भारत के लिए रवाना हुए। वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे।
- 26 Jun 2025 10:39 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला के परिजनों से की मुलाकात
Axiom Mission4 के पायलट शुभांशु शुक्ला के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बारे में शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। आज सफलता पूर्वक लैंडिंग हो गई है। हमें बहुत खुशी है। मुख्यमंत्री ने बेटे को आशीर्वाद दिया। हमें बहुत अच्छा लगा।"
- 26 Jun 2025 9:57 PM IST
'कांग्रेस को लोग बिहार जैसे राज्य को कुछ नहीं समझते हैं..' खरगे के बायन पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "कांग्रेस को लोग बिहार जैसे राज्य को कुछ नहीं समझते हैं। बिहार के लोग देश को बनाते हैं। बिहार के लिए कांग्रेस के लोग इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं तो ये बहुत ओछी बात है। बहुत आपत्तिजनक है। आज का बिहार इस प्रकार की बात को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस तरह की बात के लिए चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
- 26 Jun 2025 9:30 PM IST
आपातकाल एक काला अध्याय - बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "इतिहास का अध्ययन बहुत ज़रूरी है क्योंकि इतिहास की एक प्रवृति है कि वे अपने आप को दोहराता है अगर आप गलतियों से सीखते नहीं हैं। आपातकाल एक काला अध्याय है, भारत की आज़ादी के बाद हमारे लोकतंत्र की हत्या का एक अध्याय है। आपातकाल में प्रेस का दमन हुआ लोंगो को 21 महीने तक जेल में रखा गया।"
- 26 Jun 2025 9:15 PM IST
श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार तक लाए गए तीनों रथ
तीनों रथों को पुलिस और पुजारियों द्वारा 'रथ खला' (रथों के निर्माण स्थल) से खींचकर श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार तक लाया गया। आज आम लोगों या श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, कल गजपति महाराजा दिव्यसिंह देबा द्वारा 'पहांडी' और 'चेरा पन्हारा' अनुष्ठान के बाद, तीनों रथों को श्रद्धालु श्री जगन्नाथ मंदिर से श्री गुंडिचा मंदिर, पुरी तक खींचकर ले जाएंगे।
- 26 Jun 2025 8:20 PM IST
कावड़ियों का भव्य स्वागत करेगी दिल्ली सरकार - मंत्री कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली सरकार कावड़ियों का भव्य स्वागत करेगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसा निर्णय लिया है। भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और सभी मूलभूत सुविधाएं, चाहे वो सफाई की हो, पीने के पानी की हो, चिकित्सा की हो, बैरिकेडिंग की हो या ट्रैफिक व्यवस्था की हो, दिल्ली सरकार अबकी बार बहुत अच्छे स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है।"
- 26 Jun 2025 7:38 PM IST
कांग्रेस देख रही थी महाराष्ट्र में सरकार बनाने का ख्वाब संजय उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही थी, लेकिन महायुति की रणनीति के आगे उसकी एक नहीं चली। महायुति ने घर-घर जनता से संपर्क स्थापित करके उनका विश्वास अर्जित किया जिसके कारण राज्य में उसकी सरकार बन पाई है।
- 26 Jun 2025 7:31 PM IST
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र दुबे ने छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हंसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है।
- 26 Jun 2025 7:24 PM IST
कांग्रेस देख रही थी महाराष्ट्र में सरकार बनाने का ख्वाब संजय उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही थी, लेकिन महायुति की रणनीति के आगे उसकी एक नहीं चली। महायुति ने घर-घर जनता से संपर्क स्थापित करके उनका विश्वास अर्जित किया जिसके कारण राज्य में उसकी सरकार बन पाई है। संजय उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में महाराष्ट्र में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस हार की तरफ अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है। कांग्रेस की विश्वसनीयता अब जनता के बीच में पूरी तरह खत्म हो चुकी है। कांग्रेस को अब देश प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने वाली है।
Created On :   26 Jun 2025 8:00 AM IST