Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 April 2025 2:55 PM IST
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के निरिक्षण पर सीएम योगी का बयान
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। गंगा एक्सप्रेसवे का पूरा काम नवंबर तक पूरा होना है। यह किसी भी लड़ाकू या व्यावसायिक विमान लैंडिंग की क्षमता रखता है।"
- 27 April 2025 2:41 PM IST
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम पर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर कहा, "मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग प्रांतों, गांवों, शहरों में, अलग-अलग प्रदेशवासियों द्वारा कड़ी मेहनत के बाद जो कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं, देशवासियों को उससे अवगत करवाया है। यह सभी के लिए सीखने का बहुत बड़ा मौका है। प्रधानमंत्री ने जो कार्यक्रम की शुरूआत की है, इसके जरिए देशवासियों को अपने जीवन में देश के लिए समर्पित भावनाओं से काम करने का हौसला मिलता है।"
- 27 April 2025 2:30 PM IST
बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने पीएम मोदी के कार्यक्रम पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 121वें एपिसोड पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, "हमारे देश के 140 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। हमारी सरकार निस्संदेह पीड़ितों (पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित) के आंसुओं की हर बूंद और हर गोली का बदला लेगी।"
- 27 April 2025 2:18 PM IST
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का बयान आया सामने
पहलगाम आतंकी हमले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पहलगाम हमले पर कहा, "पहलगाम में हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सहयोग अच्छा है कि भारत का नेतृ्त्व करने वाले व्यक्ति को पूरी दुनिया एक मजबूत प्रधानमंत्री मानती है। उन्हें(प्रधानमंत्री मोदी) 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बिहार में कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे।"
- 27 April 2025 2:04 PM IST
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम मोदी के 'मन की बात' के 121वें एपिसोड पर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 121वें एपिसोड पर कहा, "आज मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपिसोड मैंने अपने अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पहलगाम की घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी। हमारे दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की चर्चा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में की। निश्चित रूप से यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज भी हमेशा की तरह मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा है।"
- 27 April 2025 1:27 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का बयान आया सामने
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "पाकिस्तानी जिहादियों और आतंकियो ने निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्य की है। अभी मरने वालों की चिता शांत नहीं हुई थी कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं का पाकिस्तान प्रेम जारी है। विभाजन(सन 1947 में हुआ भारत-पाकिस्तान विभाजन) के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार थी।"
- 27 April 2025 1:18 PM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम पर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 121वें एपिसोड पर कहा, "आज यह प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपिसोड था। छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि वे पिछले कुछ महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का जिक्र कर रहे हैं। इसका लाभ समस्त देशवासियों को हो रहा है।"
- 27 April 2025 1:01 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम पर दी अपनी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 121वें एपिसोड पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हम आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे। भारतीय सेना भारत के गौरव को आगे ले जाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी जब मन की बात करते हैं तो देश के युवाओं को प्रेरणा मिलती है।"
- 27 April 2025 12:42 PM IST
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान आया सामने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "गृह मंत्री के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 107 पाकिस्तानी नागरिकों के लापता होने की खबरें निराधार हैं और इस तरह की भ्रामक जानकारी नहीं फैलाई जानी चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उचित व्यवस्था की जा रही है और कोई भी पाकिस्तानी नागरिक यहां नहीं रहेगा। मेरा अनुमान है कि आज शाम या कल सुबह तक वे सभी अपने देश लौट जाएंगे।"
- 27 April 2025 12:26 PM IST
मन की बात के 121वें एपिसोड में पीएम मोदी का बयान
मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने पिछले महीने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी। भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है। 'वसुधैव कुटुम्बकम' हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट के समय में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है।"
Created On :   27 April 2025 8:00 AM IST