Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 April 2025 12:15 PM IST

    भारतीय नौसेना ने की एंटी-शिप फायरिंग, कहा किसी भी मुकाबले के लिए तैयार

    भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी प्रकार से मुकाबले के लिए तैयार है। अपनी यही तैयारी प्रदर्शित करते हुए नौसेना ने सफलतापूर्वक एंटी-शिप फायरिंग की है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना के जहाजों से किया गया। नौसेना की इस एंटी-शिप फायरिंग ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफार्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित किया है।

  • 27 April 2025 12:10 PM IST

    मन की बात में बोले पीएम मोदी, अहमदाबाद ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने वाला प्रमुख शहर, लोगों से पेड़ लगाने की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की सराहना की। पीएम मोदी का कहना है कि 140 करोड़ नागरिकों की एकजुटता से देश में 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं।

  • 27 April 2025 12:01 PM IST

    पहलगाम आतंकी हमले से दुखी अर्जुन बिजलानी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

    टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता अर्जुन बिजलानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वो आहत हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए म्यूजिक वीडियो 'जा उसका हो जा' को प्रमोट न करने का फैसला किया है।

  • 27 April 2025 11:58 AM IST

    वैशाख अमावस्या पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पितृदोष मुक्ति के लिए किया स्नान-दान

    हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी रविवार को वैशाख अमावस्या मनाई जा रही है। हिंदू धर्म मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान और पितृ तर्पण करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, पुण्य की प्राप्ति होती है, और पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। इस पावन अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर पवित्र स्नान और दान-पुण्य के लिए एकत्र हुए।

  • 27 April 2025 11:46 AM IST

    अमृतसर पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर में एक बड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर जिले के निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह मॉड्यूल पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था और भारत-पाक सीमा के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था।

  • 27 April 2025 11:40 AM IST

    देश के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है। पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा की तारीफ होते देखते हैं। भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है। किसी भी देश के युवा की रुचि किस तरफ है, किधर है, उससे पता चलता है कि देश का भविष्य कैसा होगा

  • 27 April 2025 11:24 AM IST

    मन की बात पीएम मोदी ने दी डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि, स्पेस स्टार्टअप की दी जानकारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में इसरो को नई पहचान मिली और उनकी देखरेख में लॉन्च हुए सैटेलाइट्स ने भारत को वैश्विक मान्यता दिलाई।

  • 27 April 2025 11:15 AM IST

    गाजा में दो इजरायली सैनिक मारे गए

    इजरायल रक्षा बलों और इजरायल पुलिस ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में दो इजरायली सैनिक मारे गए हैं। मारे गए सैनिकों की पहचान इडो वोलोच (21) और यित्जाक काहाना (19) के रूप में हुई है। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी न्यूज ने बताया कि शुक्रवार को गाजा शहर के पूर्वी गाजा शहर के शाजैयाह इलाके में बॉर्डर पुलिस की एक घात लगाने वाली टुकड़ी का सामना आतंकवादियों के एक दस्ते से हुआ, जिसमें यित्जाक मारा गया।

  • 27 April 2025 11:01 AM IST

    तेज गति से चल रहा गंगा एक्सप्रेसवे पर कार्य, करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा

    मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और इस एक्सप्रेसवे का 79 प्रतिशत निर्माण पूरा हो जा रहा है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से दी गई। यूपीडा के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का अर्थ वर्क 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ग्रेन्यूलर सब बेस (जीएसबी) का कार्य 85 प्रतिशत और डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) का कार्य 82 प्रतिशत पूरा हो गया है।

  • 27 April 2025 10:57 AM IST

    पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले के बाद चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके 77 पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालु अब यात्रा नहीं कर पाएंगे।

Created On :   27 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story