Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Aug 2025 9:22 PM IST

    'वोटर अधिकार यात्रा' का परिणाम 'भारत जोड़ो यात्रा' जैसा होगा प्रमोद कृष्णम

    कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्‍व में जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा में भाव, जज्‍बा और प्रभाव की कमी है यानी यात्रा में आत्‍मा नहीं है।

  • 27 Aug 2025 9:07 PM IST

    बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

    बिहार की सियासत में इन दिनों राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर हलचल तेज है। इस यात्रा में एमके स्टालिन के शामिल होने पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने हमला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने आईएएनएस से कहा, "जो लोग अपने राज्य में बिहारियों का अपमान करते हैं, वही आज बिहार से वोट मांगने आ रहे हैं। जनता सब देख और समझ रही है। इन नेताओं का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। ऐसे लोगों को नैतिकता के आधार पर बिहार आना ही नहीं चाहिए। चाहे यहां कोई भी आ जाए, बिहार की जनता सारी चीजों को देख रही है।"

  • 27 Aug 2025 8:47 PM IST

    गाजियाबाद में मूक-बधिर गैंगरेप पीड़िता की मौत पर एनएचआरसी सख्त, यूपी डीजीपी को भेजा नोटिस

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक मूक-बधिर गैंगरेप पीड़िता की संदिग्ध मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और गाजियाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) को नोटिस जारी कर दो हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

  • 27 Aug 2025 8:30 PM IST

    ओडिशा नुआखाई की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने किसानों को 1,041 करोड़ रुपए वितरित किए

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नुआखाई के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री किसान सहायता की तीसरी किस्त जारी की। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में 1,041 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

  • 27 Aug 2025 8:10 PM IST

    रूस-यूक्रेन की अगली वार्ता की तारीख तय नहीं क्रेमलिन

    रूस और यूक्रेन के वार्ता दलों के प्रमुख लगातार संपर्क में हैं, लेकिन अगली दौर की बातचीत की तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह जानकारी बुधवार को रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने दी। पेस्कोव ने कहा, “रूस और यूक्रेन के वार्ता दलों के प्रमुख संपर्क में हैं, लेकिन हम अभी इस्तांबुल में होने वाले नए दौर की वार्ता की सटीक तारीख नहीं बता सकते।” उन्होंने कहा कि वार्ता उत्पादक बने इसके लिए दोनों पक्षों को पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा।

  • 27 Aug 2025 7:54 PM IST

    भारत पीपीपी में 2038 तक बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रिपोर्ट

    क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। क्रय शक्ति समता एक आर्थिक सिद्धांत है जो विभिन्न देशों में वस्तुओं और सेवाओं की एक मानक टोकरी की लागत की तुलना करके मुद्राओं के सापेक्ष मूल्य को मापता है।

  • 27 Aug 2025 7:06 PM IST

    सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि स्वेदा इलाके में इजराइल ने कई ड्रोन हमले किए

    सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि स्वेदा इलाके में कई ड्रोन हमले किए गए। एक हमला तो तब हुआ जब बचावकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुके थे। कुल छह सैनिक मारे गए और कम से कम तीन लोग घायल हुए। इसके अलावा मंगलवार को ही इजराइली ड्रोन ने दक्षिणी शहर कुनैतरा के पास भी हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • 27 Aug 2025 6:39 PM IST

    अगर बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं तो वह यहां वोट क्यों मांग रहा है, रेड्डी पर बरसे पीके

    तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' में भागीदारी पर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर कांग्रेस, राहुल गांधी और गठबंधन ने रेवंत रेड्डी को चुनाव प्रचार के लिए बिहार लाया है, तो यह दर्शाता है कि वे बिहार के बारे में क्या सोचते हैं। रेवंत रेड्डी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि मजदूरी करना बिहार के लोगों के डीएनए में है। अगर वे ऐसे व्यक्ति को बिहार के मंच पर ला रहे हैं, तो बिहार के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि उसे वापस तेलंगाना भेजा जाए ताकि उसे याद रहे कि अगर बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं तो वह यहां वोट क्यों मांग रहा है।

  • 27 Aug 2025 6:25 PM IST

    राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर कल सर्वदलीय बैठक- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

    राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कल सर्वदलीय बैठक है। उसमें हम चर्चा करेंगे। मेरा सबसे आग्रह रहेगा कि सब मिलकर सदन को चलाएं। सार्थक बहस हो। सबको अपना विषय रखने का मौका मिलेगा। सदन दोनों पक्षों के प्रयास से ही चलता है।

  • 27 Aug 2025 6:22 PM IST

    कांग्रेस उसी रेवंत रेड्डी को मंच पर बैठाकर घूमा रही है, जिसने कहा था बिहारियों का DNA मजदूरी करने का है

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "रेवंत रेड्डी ने कहा कि बिहारियों का DNA मजदूरी करने का है। कांग्रेस उसी रेवंत रेड्डी को मंच पर बैठाकर घूमा रही है। आज एम.के. स्टालिन बिहार आए हैं, उसी तमिलनाडु में बिहार के बच्चों को मारा गया। उस समय स्टालिन कहां थे?...कहीं न कहीं ये कांग्रेस का और तेजस्वी यादव का चरित्र भी दिखाता है।

Created On :   27 Aug 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story